..................... Alia Bhatt teased by Ranbir Alia fans for holding Ranbir Kapoor's hands in a tacky way| किस तरह से रणबीर का हाथ पकड़ रही हैं आलिया भट्ट, फैन्स ने किया ट्रोल - Hindi Filmibeat

वायरल वीडियो: आलिया भट्ट ने अजीब से पकड़ा है रणबीर का हाथ, खुद के फैन्स ने कर दिया ट्रोल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय फैन्स के फेवरिट कपल हैं। वहीं दोनों बॉलीवुड के भी पावर कपल हैं। लेकिन कभी कभी आलिया की कुछ क्यूट सी बातें हैं जो फैन्स को इतना मज़ा दे जाती हैं कि वो आलिया की भी टांग खींचने से बाज़ नहीं आते हैं। अब खुद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एक फैन पेज ने आलिया का एक वीडियो पोस्ट किया है जो मज़ेदार कारणों की वजह से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में पहले डियर ज़िंदगी के प्रमोशन के दौरान, आलिया भट्ट उन कपल्स के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रही हैं जो एक दूसरे के हाथों में उंगलियां फंसाकर साथ चलते हैं। आलिया को ऐसे कपल काफी अजीब लगते हैं। हालांकि उनका कहना है कि वो किसी कपल को जज नहीं कर रही हैं, बस उन्हें ये पसंद नहीं है।

alia-bhatt-teased-by-ranbir-alia-fans-for-holding-ranbir-kapoor-s-hands-in-a-tacky-way

इसके बाद फैन पेज ने इस वीडियो के खत्म होते ही आलिया और रणबीर की ऐसी तस्वीरों की बारिश लगा दी जहां आलिया ठीक उसी तरह रणबीर की उंगलियों में अपनी उंगलियां फंसाकर उनका हाथ पकड़े नज़र आ रही हैं। ठीक वैसे ही जैसे उन्हें पसंद नहीं है। ठीक उन कपल्स की तरह, जिनका आलिया खुद मज़ाक उड़ा रही थीं।

लारा दत्त ने कर दी है शादी की घोषणा

लारा दत्त ने कर दी है शादी की घोषणा

गौरतलब है कि हाल ही में एक इंटरव्यू में मज़ाक मज़ाक में ही सही पर लारा दत्ता ने ये घोषणा कर दी है कि रणबीर और आलिया इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वैसे नीतू कपूर भी अक्सर अपने पोस्ट में आलिया को अपनी दुनिया बताती रहती हैं। आलिया भी कपूर परिवार का अटूट हिस्सा हैं। हाल ही में वो नीतू कपूर के साथ उनके नए घर की साईट पर भी पहुंची थीं जिसका काम फिलहाल चल रहा है।

ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई लव स्टोरी

ब्रह्मास्त्र के सेट पर शुरू हुई लव स्टोरी

गौरतलब है कि काफी समय से खबरें थीं कि रणबीर और आलिया 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके बाद अब 2021 में भी इंतज़ार हो रहा है कि कब उनकी शादी की खबरों की पुष्टि हो और फैन्स जश्न मना सकें। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी की शुरूआत, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र से शुरू हुई। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेक अप के बाद।

रिश्ते को किया कुबूल

रिश्ते को किया कुबूल

दिलचस्प है कि आलिया भट्ट को बचपन से ही रणबीर कपूर पर क्रश था। इतना ही नहीं वो रणबीर कपूर से ही शादी करना चाहती थीं। यहां तक कि आलिया के कमरे में रणबीर कपूर का एक बड़ा सा पोस्टर भी हुआ करता था। पहले रणबीर और आलिया ने अपने रिलेशनशिप की खबर को मीडिया से बचाकर रखने की कोशिश की। आलिया और कैटरीना उस दौरान बेस्ट फ्रेड्स भी थीं। लेकिन जब दोनों की तस्वीरें, एक साथ कैद की जाने लगीं तो रणबीर कपूर इस रिश्ते को कुबूल करने में ज़रा भी हिचकिचाए नहीं।

कपूर परिवार में हो चुका है स्वागत

कपूर परिवार में हो चुका है स्वागत

सोनम कपूर के रिसेप्शन पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कपल एंट्री मारी और सबको चौंका दिया। उन्हें साथ में देखकर फैन्स काफी खुश हुए। इसके बाद दोनों अक्सर ही शादियों और फंक्शन में साथ दिखाई देने लगे। रणबीर के भाई अरमान जैन की शादी में आलिया, रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ पहुंची। वहीं, आलिया भट्ट का स्वागत कपूर परिवार में आधिकारिक रूप से उनके क्रिसमस लंच पर हुआ। कपूर परिवार हर साल क्रिसमस पर इकट्ठा होकर एक साथ लंच करता है। इस लंच का हिस्सा आलिया भट्ट भी बन चुकी हैं।

लॉकडाउन में करीब आए

लॉकडाउन में करीब आए

इस रिश्ते को आलिया के माता पिता महेश भट्ट और सोनी राज़दान की मंज़ूरी भी मिल चुकी है। फैन्स अब बस रणबीर और आलिया के सात फेरों का इंतज़ार कर रहे हैं। जहां, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, लॉकडाउन में एक साथ रहे वहीं दोनों अक्सर ही साथ में ट्रिप पर भी निकल जाते हैं। उनकी पहली ट्रिप, केन्या में थी जिसकी तस्वीरें देख, फैन्स काफी ज़्यादा उत्साहित हुए थे और तब से ही बस दोनों की शादी का इंतज़ार हो रहा है।

फैन्स को केवल एक ही इंतज़ार

फैन्स को केवल एक ही इंतज़ार

फिलहाल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं। उनकी जोड़ी फैन्स को पसंद भी है और दोनों को स्क्रीन पर साथ लाने के लिए डायरेक्टर्स एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। दोनों की पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र है जो सात साल पहले अनाउंस हुई थी लेकिन आज तक रिलीज़ नहीं हो पाई है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज़ से पहले ही दोनों के ढेरों एड रिलीज़ हो चुके हैं। अब बस फैन्स को किसी आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है।

वैसे आलिया भट्ट कई बार अपनी क्यूट सी हरकतों की वजह से हंसी का शिकार हो जाती हैं। एक बार कलंक के प्रमोशन के दौरान उन्होंने वरूण धवन को रणबीर बोलते बोलते रूक गईं तो एक बार उनके हाथ में फोन के स्क्रीनसेवर में रणबीर और उनकी क्यूट सी तस्वीर कैमरों ने कैद कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X