आलिया भट्ट ने किया अगली फिल्म पर काम शुरू..शानदार
आलिया भट्ट मेघना गुलजार की अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुकी हैं।
आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर चुकी हैं जो हरिंदर सिक्का की किताब कॉलिंग सेहमत पर बेस्ड होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं।खबरों की माने तो आलिया भट्ट और विक्की कौशल अपने किरदार के लिए वर्कशॉप भी शुरू कर चुके हैं।
फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने दोनों के लिए वर्कशॉप रखा ताकि वो एक फिल्म के किरदार में पूरी तरह खुद को ढाल सकें। ये असल में कश्मीरी लड़की की कहानी है जिसकी शादी पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर से होती है। विक्की भी अपने लहजे को किरदार की जरूरत के अनुसार ढालने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।

वैसे पिछले आलिया भट्ट ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके साथ आज की तारीख में हर डायरेक्टर काम करना चाहता है। वो अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत 24 साल की उम्र में काफी ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं। वहीं विक्की कौशल अपनी पहली फिल्म मसान में साबित कर चुके हैं कि वो कितने शानदार एक्टर हैं।
साथ ही फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं इसलिए फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। आलिया भट्ट की अगली फिल्म रणबीर कपूर के साथ ड्रैगन होगी जिसमें अमिताभ बच्चन भी पहली बार रणबीर-आलिया के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











