10 दिन...एक KHAN फिल्म और दो हीरोइनें...किसको मिलेगी जीत!
शाहरूख खान की अगली फिल्म के लिए कैटरीना कैफ फाइनल हैं। लेकिन आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए चाहिए दो हीरोइनें और अब दूसरी हीरोइन के लिए आलिया भट्ट और सोनम कपूर के बीच कड़ी टक्कर है।
दरअसल, पहले इस रोल के लिए अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था। लेकिन शाहरूख , कैटरीना और अनुष्का शर्मा ने एक साथ जब तक है जान में काम कर चुके हैं।
[#OuchPic: शाहरूख खान का सारा 'माचो' निकल गया!]
अब इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की जगह दूसरी हीरोइन को लेने की बात चल रही है और आलिया भट्ट - सोनम कपूर के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। दिलचस्प ये है कि शाहरूख खान की इस फिल्म को पहले सलमान खान कर रहे थे।
आनंद एल राय की इस फिल्म में शाहरूख खान बौने का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म को दिसंबर 2017 में रिलीज़ करने का प्लान बनाया जा रहा है। जहां आलिया के साथ शाहरूख गौरी शिंदे की फिल्म में काम कर रहे हैं वहीं सोनम कपूर ने अभी तक शाहरूख के साथ काम नहीं किया है।
वैसे जानिए किन फिल्मों की कास्टिंग में हो रही है ऊठापटक


Click it and Unblock the Notifications