»   » Hmmm तो 'ब्रदर्स' बीच में छोड़ बैक गेट से निकल आए आलिया-सिद्धार्थ!

Hmmm तो 'ब्रदर्स' बीच में छोड़ बैक गेट से निकल आए आलिया-सिद्धार्थ!

अभी हाल ही की तो बात है कि आलिया भट्ट ने 'शानदार' ईवेंट के दौरान मीडिया से कहा कि उनके पिता यानी महेश भट्ट हर उस लड़के को लेकर काफी इनसेक्योर रहते हैं जो आलिया के करीब आता है। इस दौरान गलती से आलिया के मुंह से इतना निकला की पापा हमेशा.. खैर यहां पर एनीवन कह सकते हैं।

पापा हमेशा.. के बाद आलिया किसी का नाम लेन वाली थीं लेकिन वो कहते कहते रुक गयीं। और एनीवन कहकर टाल दिया। लेकिन मीडिया को भनक तो लग ही गयी कि आलिया भट्ट के मुंह से आखिर किसका नाम निकलने वाला था। खैर इस बात को यहीं छोड़ते हैं और बात करते हैं ब्रदर्स की स्क्रीनिंग की।

तो हुआ कुछ यूं की ब्रदर्स की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान आलिया भट्ट भी नज़र आई। लेकिन आलिया ने पूरी स्क्रीनिंग अटेंड नहीं की। वो सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म खत्म होने से पहले ही पीछे के गेट से निकल गयीं।

हो सकता है दोनों फिल्म के बाद कहीं पार्टी का प्लान कर रहे थे। देखिये आलिया और सिद्धार्थ से जुड़ी कुछ खास गॉसिप।

सिद्धार्थ-आलिया डेटिंग

सिद्धार्थ-आलिया डेटिंग

सिद्धार्थ और आलिया भट्ट सालों से एक दूसरे के डेट कर रहे हैं ऐसी खबरें मीडिया में हैं।

करन जौहर ने दिया ब्रेक

करन जौहर ने दिया ब्रेक

सिद्धार्थ और आलिया दोनों को करन जौहर ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से इंडस्ट्री में ब्रेक दिया।

आलिया की मा का रिएक्शन

आलिया की मा का रिएक्शन

जब बार बार आलिया भट्ट के घर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर लेट नाइट आने जाने व उनके साथ पार्टी करने को लेकर मीडिया बार बार आलिया से सवाल पूछती थी तो उस दौरान आलिया की मां रोनी राजदान ने कहा- आप कहना क्या चाहते हैं। मैं आपको बहुत साफ साफ बता दूं कि सिद्धार्थ हमारे घर में आकर नहीं रहता है जैसे की गॉसिप चल रही हैं।

सिद्धार्थ का रिएक्शन

सिद्धार्थ का रिएक्शन

गॉसिप ऐसी हैं कि हम दोनों एकदूसरे को देख रहे हैं (seeing each other) ये सच है, कपूर एंड सन्स के दौरान हम दिन भर एकदूसरे को देखते हैं करीब 45 दिनों तक हम एक दूसरे को देख ही रहे थे। ये सभी गॉसिप मेरे और आलिया के रिलेशन को कभी खराब नहीं करेंगे।

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ एड पार्टीज

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ एड पार्टीज

कई बार बॉलिवुड पार्टियों के दौरान आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक साथ देखा गया। हालांकि हर बार पूछने पर आलिया भट्ट इस बात को टाल दिया करती हैं।

आलिया ने किया एक्सेप्ट कोई तो स्पेशल है उनकी लाइफ में

आलिया ने किया एक्सेप्ट कोई तो स्पेशल है उनकी लाइफ में

शानदार फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान आलिया ने कहा कि उनके पिता किसी से तो बहुत जेलेस है क्योंकि वो आलिया के बेहद करीब है। अब वो स्पेशल पर्सन कौन है इस बात पर आलिया ने जवाब नहीं दिया और सिर्फ एनीवन कहकर उसे टैग कर लिया। लेकिन आखिर वो ऐनीवन है कौन भाई।

वरुण धवन का रिएक्शन

वरुण धवन का रिएक्शन

वरुण धवन से बदलापुर फिल्म के दौरान जब मीडिया ने आलिया और सिद्धार्थ के बारे में पूछा तो वरुण ने साफ जवाब दिया पहले उन्हें तो कंफर्म करने दीजिये तभी मैं कुछ बोलूंगा। लेकिन अगर ऐसा कुछ है तो मैं बहुत खुश हूं।

कपूर एंड सन्स

कपूर एंड सन्स

जल्द ही कपूर एंड सन्स में एक बार फिर से आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। रोमांस करते हुए।

ब्रदर्स की स्क्रीनिंग

ब्रदर्स की स्क्रीनिंग

हाल ही में ब्रदर्स की स्क्रीनिंग के दौरान भी आलिया भट्ट नज़र आईं सिद्धार्थ के साथ। लेकिन कैमरों को अवॉइड करके वो पीछे के रास्ते से सिद्धार्थ के साथ स्क्रीनिंग के बीच में ही निकल गयीं।

सिद्धार्थ-आलिया इन ऐड

सिद्धार्थ-आलिया इन ऐड

सिदधार्थ और आलिया भट्ट ने हाल ही में एक बहुत ही क्यूट सा ऐड किया कोका-कोला का। जिसमें आलिया सिद्धार्थ से कहती हैं कि उन्हें सिद्धार्थ बहुत पसंद है।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X