..................... Alia Bhatt shared beautiful pictures on social media - Hindi Filmibeat

'कल रात' की तस्वीरें शेयर करके बॉलीवुड एक्ट्रेस ने दिखाया अपना जलवा, पति को आई शर्म!

Alia Bhatt

Alia Bhatt photos: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट हमेशा ही अपने स्टाइल और अपने काम को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने कल रात की कुछ खास तस्वीरें शेयर करके सुर्खियों बटोर ली हैं।

इस बात से कोई अंजान नहीं है कि, फिल्म इंडस्ट्री में आलिया भट्ट अपने यूनिक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। साड़ी से लेकर बिकिनी तक हर तरह के कपड़ों में वह खुद को बहुत अच्छे से संभालती हैं। वह अपने फैशन च्वाइस से मैजिक क्रिएट करने में यकीन रखती हैं।

सोशल मीडिया पर आलिया की तस्वीरें-

राहा कपूर की मम्मी आलिया भट्ट ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनका अलग ही अंदाज दिख रहा था। आलिया इन तस्वीरों में एक इवेंट के लिए तैयार होती दिख रही हैं।

रेडी होने के बाद उनका फॉर्मल लुक काफी वायरल हो रहा है, इन तस्वीरों में उन्होंने स्लीक डार्क ब्लू पैंटसूट पहना है, इसे मशहूर फैशन डिजाइनर हेलेन एंथनी ने डिजाइन किया है। फैंस को उनका ऐसा लुक काफी पसंद भी आता है।

इन तस्वीरों में आलिया ने खास तरह का कैप्शन दिया है, इन तस्वीरों के साथ आलिया ने लिखा- ''कल रात'' इसके साथ उन्होंने वाइट हार्ट इमोजी भी शेयर की। सोशल मीडिया पर ये सारी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

पिछले कुछ सालों में फैशन ट्रेंड्स में बदलाव आया है, अब फॉर्मल कपड़ों को भी फैशनेबल माना जा रहा है। आलिया भट्ट सहित कई एक्ट्रेसेज आज कर फॉर्मल कपड़ों में नजर आ जाती हैं। फैंस आलिया के लुक की तारीफ कर रहे हैं।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट-

आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई, 2023 को रिलीज होगी, इस फिल्में आलिया के साथ रणवीर सिंह मेन लीड में हैं। इनके अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी भी फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी उत्साहित हैं, इसके अलावा आलिया के पास दूसरी कई सारी शानदार फिल्में लाइन में और साथ ही एक हॉलीवुड फिल्म भी है।

Read more about: alia bhatt alia bhatt photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X