ALERT: शाहरूख- आलिया.. गोवा में.. अजब प्रेम की गजब कहानी!
[गपशप] शाहरूख खान 'रईस' के सेकेंड शेड्यूल लगभग पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म के खत्म होते ही शाहरूख गौरी शिंदे की फिल्म की शूटिंग पर लग जाएंगे। जी हां, गौरी शिंदे की फिल्म, जहां हम शाहरूख खान और आलिया भट्ट को मुख्य किरदारों में देखेंगे।
अफवाहों की मानें तो इस फिल्म का नाम होगा 'वॉक एंड टॉक'। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ताजा खबर है कि फरवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी.. गोवा में। खैर, इस अटपटी जोड़ी की गजब प्रेम कहानी का हमें भी इंतजार है।
ALERT: अजय देवगन करेंगे आगाज़.. शाहरूख अंत.. ईद है सलमान के नाम!
दरअसल, आलिया मार्च में अपनी दूसरी फिल्म 'कपूर एंड सन्स' के फोटोशूट्स में व्यस्त हैं। वहीं, शाहरूख भी फरवरी में फ्री हो रहे हैं। लिहाजा, फरवरी का महीना चुना गया। सूत्रों के अनुसार, गोवा में ज्यादा दिनों कि शूटिंग नहीं है।
बता दें, फिल्म में आलिया 3 एक्टर्स के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने सवाल किया कि शाहरूख 50 साल के हैं, जबकि 22 की.. ये कैसी जोड़ी! जिस पर गौरी शिंदे ने साफ साफ कहा है कि यह काफी अलग तरह की कहानी है, न कि रोमांटिक लव एंगल।
बहरहाल, हमें तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यहां देखिए शाहरूख- आलिया की क्यूट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

