Pics: रणबीर कपूर - आलिया भट्ट की प्यारी सी किसिंग तस्वीर, आलिया के हाथ से ही वायरल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी भी शानदार है। दोनों जब भी एक साथ दिख जाते हैं, फैन्स का दिन बन जाता है। अब आलिया के हाथ से रणबीर और उनकी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर लीक होकर वायरल हो रही है।
आलिया हाल ही में अपने फोन के साथ क्लिक हुईं। इस दौरान उनके फोन के स्क्रीनसेवर पर सबकी नज़र चली गईं। स्क्रीनसेवर पर आलिया और रणबीर की बेहद प्यारी सी तस्वीर थी, किस करते हुए।

बस जब से आलिया - रणबीर की ये तस्वीर वायरल हुई है तब से इनकी प्रेम कहानी के नए नए किस्से भी वायरल हो रहे हैं। कोई वापस शादी की तारीख पर चर्चा कर रहा है तो कोई होने वाली सगाई पर।
बहरहाल, फिलहाल तो रणबीर और आलिया, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं और सेट से उनकी काफी तस्वीरें और वीडियो लीक हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications