..................... Alia bhatt's next film with Hindi Medium Director Saket chaudhary? - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट के झोली में आई एक और शानदार फिल्म? अभी ब्रह्मास्त्र को लेकर हैं बिजी

अभिनेत्री आलिया भट्ट इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर नजर आएंगे। लेकिन अब उनके हाथ एक और शानदार फिल्म लगी है जिसकी चर्चा हो रही है। दरअसल मुंबई मिरर की एक खबर की मानें तो आलिया भट्ट अगली फिल्म में हिंदी मीडियम के डायरेक्टर साकेत चौधरी के साथ नजर आने वाली है। हालांकि इस खबर को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

खबर ये भी है कि इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला बना रहे हैं और फिल्म एक सोशल ड्रामा साबित हो सकती है। साजिद के साथ आलिया ने पहले भी कई फिल्मों में काम किया है।

alia bhatt, आलिया भट्ट

अब इस फिल्म को लेकर कब तक ऐलान होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल आलिया भट्ट के फैंस इस खबर को लेकर काफी ज्यादा खुश होंगे। आलिया भट्ट इन सबके अलावा फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं।

इस फिल्म में संजय लीला भंसाली के साथ पहली बार काम करती हुई नजर आने वाली है। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का कुछ दिन पहले ही फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था।

जिसमें आलिया भट्ट नजर आ रही थी। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे गंगूबाई को कम उम्र में वेश्यावृति के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद उन्होंने कैसे अपनी लाइफ बदल डाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X