Tuesday Trivia: फिल्म 'डियर ज़िंदगी' के लिए आलिया भट्ट नहीं थी पहली च्वॉइस, खुद किया खुलासा!
गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी फिल्म 'डियर जिंदगी' के लिए आलिया भट्ट को काफी सराहना मिली थी। आलिया भट्ट और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डियर जिंदगी' ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान और करण जौहर के कहने पर किसी और एक्ट्रेस को रिप्लेस कर आलिया भट्ट को इस फिल्म में लिया गया था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि आलिया भट्ट इस फिल्म के लिए निर्देशक गौरी शिंदे पहली पसंद नहीं थी। करण जौहर और शाहरुख खान की सलाह पर गौरी शिंदे ने आलिया भट्ट को इस फिल्म के लिए कास्ट किया था या यूं कहें कि रिप्लेस किया था। फिल्म पत्रकार राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने इस बात का खुलासा किया था।

आलिया भट्ट ने कहा था, 'मुझे पता है कि 'डियर जिंदगी' के लिए पहले किसी और एक्ट्रेस को साइन किया गया था। इस बारे में चर्चा चल रही थी कि यह फिल्म मुझे दी जा सकती है। मुझे बस यही पता है। गौरी शिंदे इस फिल्म का ऑफर लेकर मेरे पास आई थीं।'
आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि उन्हें इसके लिए मनाया गया.. शायद इसलिए क्योंकि तब मेरी उम्र कम थी। लेकिन, कोई बात नहीं कई बार निर्देशक का देखने का नजरिया अलग होता है। आपको बता दें कि तब ऐसी अफवाहें भी थी कि 'डियर जिंदगी' के लिए पहले कैटरीना कैफ को लिया गया था। हालांकि, कभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई।


Click it and Unblock the Notifications