अजय देवगन की वजह से.. 'गोलमाल 4' किया REJECT.. या....!
कुछ समय पहले ये खबरें आ रही थीं कि अजय देवगन- रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 4' में आलिया भट्ट को लॉक किया जा रहा है। लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया ने यह फिल्म करने से मना कर दिया है।
अचानक ही आलिया के पास फिल्म के लिए डेट्स ही नहीं है। बता दें, करीना की जगह पर आलिया ही रोहित की पहली पसंद थी लेकिन उन्होंने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए। हम्मम.. और इसका कारण अजय देवगन और करण के बीच बढ़ते टेंशन को बताया जा रहा है।
पांच 100 करोड़ी फिल्में.. 44 FLOPS.. किस लिस्ट में शामिल होगी 'शिवाय'!

आलिया, करण जौहर को कभी नाखुश नहीं करना चाहेंगी। करण उनके लिए गॉडफादर से कम नहीं। वैसे, आलिया ने गोलमाल 4 छोड़ने के पीछे कुछ और वजह बताई है। उनका कहना है कि वो 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के लिए शूट कर रही हैं और उनके पास किसी भी फिल्म के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है।
हम्मम.. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन इस पर क्या रिएक्शन देते हैं। यहां देखते हैं अजय देवगन की आने वाली फिल्में-
शिवाय
अजय देवगन की इस फिल्म का हमें बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 28 नवंबर 2016 की दिवाली पर को रिलीज होने वाली है।
सन्स ऑफ सरदार
'सन्स ऑफ सरदार' सारागढ़ी की ऐतिहासिक लडाई पर बन रही है, जो 12 सितंबर 1897 में सिक्ख रेजिमेंट के 4th बैटेलियन के 21 सिक्खों ने लड़ी थी। दिसंबर में 'शिवाय' की शूटिंग पूरी करने के बाद अजय देवगन 'सन्स ऑफ सरदार' की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म 2017 की दिवाली पर रिलीज होगी।
बादशाहो
मिलन लूथरिया निर्देशित फिल्म बादशाहो अब 26 जनवरी में रिलीज ना होकर.. 10 मार्च 2017 को रिलीज होगी। फिल्म में अजय के साथ दिखेंगी श्रुति हसन..
गोलमाल 4
रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म गोलमाल 4 पर काम शुरू करने वाले हैं। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज हो सकती है।
सिंघम 3
गोलमाल 4 पर काम खत्म कर रोहित शेट्टी सिंघम 3 पर काम शुरू कर देंगे। फिल्म में अजय देवगन का होना फाइनल ही है। फिलहाल फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।
कबीर
अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का नाम 'कबीर' कहा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन पहलाज निहलानी करेंगे। फिल्म बाबरी मस्जिद कांड पर बनेगी।
रेमो डिसूजा की फिल्म
अजय देवगन- सूरज पंचोली की फिल्म की शूटिंग अगस्त- सितंबर तक शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा करेंगे। यह दो भाईयों की डांस- एक्शन फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications






