आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद, कंफर्म है- सबूत देखें !
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का अफेयर किसी से छुपा नहीं है। आलिया और रणबीर दो साल से अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल में ही अरमान जैन की शादी में रणबीर कपूर मां नीतू और आलिया भट्ट संग पहुंचे थे। अब दोनों को लेकर बड़ी खबर ये आ रही है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी रचा सकते हैं। फिल्म क्रिटिक्स राजीव मसंद ने ओपन मैगजीन में एक लेख में यह दावा किया है।
राजीव मसंद ने लिखे एक कॉलम में खुलासा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल दिसंबर में शादी करेंगे। दोनों की 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म 4 दिसंबर को ही रिलीज हो रही है। जिसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के रिलीज होने के बाद शादी के बंधन में बधेंगे।
alia bhatt ranbir kapoor marriage wedding brahmastra photo release आलिया भट्ट रणबीर कपूर शादी फोटो ब्रह्मास्त्र रिलीज फिल्म


Click it and Unblock the Notifications