रणबीर - आलिया की फ्रांस वेडिंग - ये रही संगीत और शादी की तारीख, गानों की लिस्ट भी तैयार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं और माना जा रहा है कि फ्रांस में 7, 8 और 9 नवंबर के बीच संगीत, मेहंदी और शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। इसके लिए दोनों परिवारों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि हाल ही में आलिया भट्ट विदेश जाती दिखाई दी हैं लेकिन कहां, ये फिलहाल किसी को पता नहीं। हालांकि एयरपोर्ट पर उन्होंने शादी के सवालों पर बस ठहाके लगा दिए।

इसके पहले भी आलिया ने कहा कि शादी की अफवाहें उड़ रही हैं और उड़ती रह जाएंगी। लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो शादी के लिए केटरर से लेकर सब्यसाची के कॉस्ट्यूम तक सब कुछ तय हो चुका है।
रणबीर कपूर के माता - पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर पहले से ही इटली में छुट्टियां मना रहे हैं। और धीरे धीरे सारे लोग एक जगह इकट्ठा हो जाएंगे।
अब इन बातों में कितनी सच्चाई है फिलहाल तो हमें भी नहीं पता लेकिन आलिया भट्ट और उनकी टीम के लिए हमने उनकी संगीत की प्लेलिस्ट बना ली है -


Click it and Unblock the Notifications