रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी टली ? 2021 में रिलीज होगी फिल्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र 2019 दिसंबर से 2020 जून और 2020 दिसंबर तक टल चुकी है। वहीं, अब ताजा अफवाहों की मानें तो कोरोना की वजह से फिल्म अब और भी आगे बढ़ सकती है और 2021 में रिलीज की जाएगी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग अभी बाकी है और कोरोना की वजह से आगे टलती जा रही है। शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म में वीएफएक्स का भारी भरकम काम भी करना है। लिहाजा पोस्ट प्रोडक्शन में भी समय चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, काफी उम्मीद है कि फिल्म 2021 तक टाल दी जाएगी।

वेक अप सिड और ये जवानी है दिवानी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अयान मुखर्जी इस फिल्म पर काफी मेहनत कर रहे हैं। यह एक एक्शन- एडवेंचर फिल्म है, जो कि तीन भाग में रिलीज होगी। पहले भाग के बाद.. दो- दो सालों के गैप पर बाकी दो फिल्में रिलीज होगीं।


Click it and Unblock the Notifications