..................... Alia Bhatt Ranbir Kapoor and Ayan Mukherjee are bonding over dragon - Hindi Filmibeat

Shhh: चार साल के इंतज़ार के बाद...देख लीजिए सुपरफिल्म का Super Look

आखिरकार रणबीर कपूर की अगली फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और कम से कम उनकी टीम का उत्साह देख कर तो यही लग रहा है कि बस रणबीर का इंतज़ार है और शूटिंग शुरू।

आखिरकार 4 सालों के लंबे इंतज़ार के बाद अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ड्रैगन पटरी पर दौड़ रही है। फिल्म के डिसक्शन के लिए तीनों स्टार लंदन में मिल भी चुके हैं और आजकल आलिया भट्ट अयान मुखर्जी के साथ ही देखी जा रही हैं।

माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू हो जाएगी। ड्रैगन एक सुपरहीरो फिल्म है और काफी समय से प्लान की जा रही है। हाल ही में आलिया भट्ट फिल्म की टीम के साथ दिखीं जहां अयान मुखर्जी एक टैटू के साथ थे।

alia-bhatt-ranbir-kapoor-ayan-mukherjee-are-bonding-over-dragon

हो सकता है कि ये ड्रैगन के सुपरहीरो की एक छोटी सी झलक हो या फिर अयान मुखर्जी अपने रोल में कुछ ज़्यादा ही डूब गए। फिल्म के बारे में बात करते हुए आलिया ने बताया है कि ये पूरी सुपरहीरो फिल्म नहीं है जहां हीरो लाल चड्ढी पहन कर घूमे।

ड्रैगन में लोगों को पौराणिक टच ज़्यादा मिलेगा। वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए अयान मुखर्जी पहले ही कह चुके हैं कि फिल्म में रोमांस भरपूर है। ये दो लोगों की एक कहानी है। यानि कि अयान प्यार का बिल्कुल अलग रंग पेश करने में जुट गए हैं।

वैसे 2017 में प्यार के कितने रंग देखने को मिल रहे हैं, ये भी देख ही लीजिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X