लॉकडाउन का आलिया भट्ट-रणबीर कपूर उठा रहे फायदा- रह रहे लिव-इन रिलेशनशिप में, वायरल हुई फोटो
लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। इसी बीच एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की थ्रोबैक तस्वीर भी इंटरनेट पर खासा छाई हुई है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी मेड नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसा दावा किया है कि यह स्टार्स की हेल्पर हैं। क्यूट कपल रणबीर और आलिया का ये अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
लंबे समय से कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लॉकडाउन में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनों साथ में ही समय बिता रहे हैं। हाल में ही कोरोना से जुड़े वीडियो में भी दोनों नजर आए थे जिसमें अमिताभ बच्चन जैसे तमाम सितारे भी नजर आए थे।
वर्कफ्रंट की बात करे तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र फिल्म आने वाली है। अभी तक फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज नहीं हुआ है। पहला मौका है जब आलिया और रणबीर साथ में ऑन स्क्रीन नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications