FINAL: 26 साल बाद बन रहा है ब्लॉकबस्टर #Sequel और वही स्टारकास्ट!
संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म सड़क का सीक्वल बनाने की तैयारी की जा रही है और फिल्म की स्टारकास्ट भी फाइनल की जा चुकी हैं। और इस बाऱ भी ये जोड़ी काफी कमाल की लगने वाली है।
संजय दत्त जब से जेल से वापस आए हैं, फैन्स उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। कभी उनकी मुन्नाभाई सीरीज़ की चर्चा होती है तो कभी किसी और फिल्म की लेकिन अभी तक संजय दत्त की वापसी की फिल्म तय नहीं थी।
अब जाकर वो अपनी अगली फिल्म भूमि की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक नई खबर आ चुकी है, उनके सुपरहिट सीक्वल से जुड़ी। अगर सूत्रों की मानें तो भट्ट कैंप 1991 की सुपरहिट फिल्म सड़क का सीक्वल प्लान कर रहा है।

हाल ही में महेश भट्ट और संजय दत्त ने फिल्म के सीक्वल पर डिस्कशन किया है और संजय दत्त लीड रोल के लिए फाइनल हो चुके हैं। वहीं फिल्म की फीमेल लीड होगी संजय दत्त की बेटी और इसके रोल के लिए आलिया भट्ट फाइनल की जा सकती हैं।
[DHAMAKA: नाम शबाना के बाद अक्षय कुमार के 'बेबी सीक्वल' की तैयारी शुरू]
संजय दत्त और महेश भट्ट नाम (1986), कब्ज़ा (1988), सड़क (1991), गुमराह (1993) और कारतूस (1999) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और माना जा रहा है कि इस बार भी उनका साथ आना कोई धमाका ही करेगा। वैसे भी जब सड़क ब्लॉकबस्ट हुई तो संजय सुपरस्टार थे।
[#Hitlist: जॉली Vs टाईगर...सलमान से लेकर अक्षय का 2017 फॉर्मूला]
गौरतलब है कि संजय दत्त और पूजा भट्ट के इस हटके रोमांस ने 1991 में सबका दिल जीता था और लोगों को फिल्म से और चाहिए था। सड़क उस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनी तो 90 के दशक की 7वीं सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म।
अगर आपको फिल्म भूल गई है तो हम याद दिला देते हैं एकदम फटाफट -


Click it and Unblock the Notifications