आलिया से खफा हैं सुशांत..'शुद्धि' के लिए छोड़ दिया साथ!
[गपशप] खबरों की मानें तो आलिया भट्ट ने होमी अदजानिया की अगली प्रोजेक्ट 'राब़ता' को टाटा बॉय बॉय कर दिया है। इस फिल्म में आलिया के साथ सुशांत सिंह राजपूत, जो कि अब आलिया के इस कदम में काफी खफा दिख रहे हैं।
जी हां, सुशांत ने ट्विटर के माध्यम से उन स्टार्स पर गुस्सा भी निकाला है, जो फिल्म बीच में छोड़ कर निकल लेते हैं। यूं तो सुशांत ने हिंट ने देने की पूरी कोशिश है, लेकिन ट्विट से ही सुशांत का गुस्सा साफ झलकता है।
बता दें, आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' के लिए राबता को छोड़ दिया। शुद्धि में आलिया के साथ हैं वरूण धवन। बहरहाल, अब जबकि आलिया ने राबता छोड़ दिया है, फिल्म की शूटिंग में काफी परेशानी आ रही है।
5 कारण: वरूण-आलिया हैं बॉलीवुड की अगली 'शाहरूख-काजोल' जोड़ी!
बताया जा रहा है कि निर्देशक ने फिल्म की शूटिंग मई से शुरू करने की सोची थी। लेकिन अब आलिया की वजह से सुशांत की यह फिल्म बंद होने वाली है।
बता दें, करण जौहर की शुद्धि के लिए आलिया भट्ट और वरूण धवन का नाम फाइनल किया गया है। इस फिल्म को पहले ऋतिक रोशन और सलमान खान न कर चुके हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



