OUCH: क्रिस्मस पर बिना हीरोइन के रिलीज़ करनी पड़ेगी ये खान ब्लॉकबस्टर?
खबर थी कि शाहरूख खान स्टारर फिल्म के लिए हीरोइन भी तय हो गई है लेकिन अभी तक ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं अब फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने भी फिल्म पर बात कर ली है।
आजकल जितनी जल्दी हमारे बॉलीवुड एक्टर्स अपनी फिल्में फाइनल करते हैं, उतना ही ज़्यादा समय लग जाता है फिल्म की हीरोइन फाइनल करने में। और ऐसा ही कुछ हो रहा है शाहरूख खान की अगली फिल्म के साथ।
माना जा रहा है कि शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली फिल्म के लिए कैटरीना - दीपिका की जंग के बीच आलिया भट्ट का फायदा हो गया है और डियर ज़िंदगी के बाद वो शाहरूख की इस फिल्म में दिखेंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

माना जा रहा था कि पहले फिल्म में कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को फिल्म ऑफर की गई थी। लेकिन दीपिका फिलहाल पद्मावती में व्यस्त हैं और वो फिल्म को मना कर चुकी हैं।
वहीं कैटरीना कैफ भी फिल्म के बारे में विचार ही कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ आलिया को फिल्म के लिए फाइनल माना जा रहा था। लेकिन फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि फिल्म में ये किरदार काफी कठिन है इसलिए कास्टिंग में समय लग रहा है।
वैसे फिल्म के नाम पर भी काफी चर्चा है। माना जा रहा था कि फिल्म का नाम बंधुआ है। इससे पहले फिल्म का नाम कैटरीना मेरी जान रखा जा रहा था।
वैसे फैन और स्टार का ये मंत्र बॉक्स ऑफिस पर हमेशा काम किया। शाहरूख खान की फैन से पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं जो फैन और स्टार का बॉन्ड दिखा चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications