राधा, आलिया तो वाकई सेक्सी हैं
आलिया भट्ट ने ब्लू कलर का जो ट्रांसपेरेंट टॉप पहना था उसमें से उनके अंतवस्त्र साफ नज़र आ रहे थे। लोगों ने तो यहां तक कहा कि इस तरह के कपड़े पहनकर खुद को खबरों की सुर्खियों में लाना आलिया का एक पब्लिसिटी स्टंट है। दूसरी तरफ ट्विटर पर लोगों ने आलिया भट्ट की तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस और ट्वाइलाइट फेम क्रिस्टीन स्टूवर्ट से कर दी। निखिल पोशिया ने ट्वीट किया "आलिया भट्ट ने फैशन क्यू क्रिस्टीन स्टूवर्ट से लिया है।" साथ ही उन्होंने क्रस्टीन स्टूवर्ट की तस्वीर के साथ आलिया भट्ट की तस्वीर भी डाली। ज्ञात हो कि क्रिस्टीन स्टूवर्ट ने हाल ही में रेड कार्पेट पर एक बहुत ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर और अपने अंतवस्त्र को झलकाते हुए तस्वीर खिंचाई थी। आलिया ने भी कुछ ऐसा ही किया है।
फिल्हाल तो आलिया भट्ट के इस बोल्ड ड्रेसिंग सेंस और साथ ही उनके खूबसूरत चेहरे पर लाखों फिदा हो चुके हैं। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया अब भट्ट कैप की फिल्मों में काम करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार नज़र आ रही हैं। वैसे आलिया भट्ट को इतने सेक्सी ड्रेस में देखकर तो कहना पड़ेगा कि राधा वाकई सेक्सी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
