..................... Alia Bhatt looking sexy in blue transparent top, आलिया का ट्रांसपेरेंट टॉप और गॉसिप - Hindi Filmibeat

आलिया का ट्रांसपेरेंट टॉप और गॉसिप

'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर' से बॉलीवुड में अपने करियर की सफल शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट ने हाल ही में मुंबई में अपने भाई विशेष भट्ट की फिल्म 'मर्डर 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान ब्लू रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहना और उनकी इस सेक्सी, हॉट ड्रेस ने दे दिया मीडिया को नया टॉपिक गॉसिप करने के लिए। आलिया भट्ट ने भले ही ये ड्रेस किसी इरादे के साथ ना पहनी हो लेकिन फिर भी उनकी इस ड्रेस ने उन्हें खबरों की सुर्खियों में चिपका दिया और लगातार इस बात को लेकर खबरें आने लगीं। आलिया भट्ट को जितनी सुर्खियां उनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर' में उनकी एक्टिंग को लेकर नहीं मिलीं उससे ज्यादा तो उनकी इस ट्रांसपेरेंट टॉप ने उन्हें दिला दी।

आलिया भट्ट द्वारा इस तरह की ड्रेस पहनना वैसे तो कोई बड़ी बात नहीं है आखिर वो हैं महेश भट्ट की बेटी और पूजा भट्ट की बहन। ऊपर से वो बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी हैं लेकिन लोगों को क्यूट आलिया का ये बोल्ड रुप कुछ हजम नहीं हुआ। इस खबर पर कई सार कमेंट्स आए। यार खान जो कि अमेठी से हैं ने कहा आलिया अगर ऐसे कपड़े पहनेंगी तो लोग कैसे बरदाश्त करेंगे। इसके अलावा भोपाल के फिरोज ने लिखा ऐसे ही घटिया लोग बालात्कारियों के बढा़वा देते हैं, इन्हें अरेस्ट कर लेना चाहिए। टीकमगढ़ के विजय भट्ट ने लिका बॉलीवड ही भारतीय संस्कृति को खराब करता है।

लेकिन कुछ लोगों ने आलिया की तारीफ भी की। जयपुर के दीपक ने लिखा आलिया वाकई सेक्सी हैं। आलिया भट्ट के इस ट्रांसपेरेंट टॉप ने तो लोगों के होश ही उड़ा दिये हैं। ऊपर से आलिया ने इस इवेंट के दौरान ये भी कहा कि वो मर्डर और राज़ सीरीज का हिस्सा बनना भी चाहेंगी तो ऐसे में आलिया भट्ट का ये रुप तो इन फिल्मों की हिरोइनों के बोल्डनेस के आगे कुछ भी नहीं होगा। अभी तो आलिया भट्ट को और भी आगे जाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X