..................... Alia Bhatt, Katrina Kaif and Priyanka Chopra's pregnancies delay their film Jee Le zara | आलिया - कैटरीना और प्रियंका के मां बनने की वजह से पोस्टपोन हुई उनकी फिल्म - Hindi Filmibeat

कैटरीना - आलिया की प्रेगनेंसी और प्रियंका चोपड़ा की नन्हीं सी बेबी की वजह से पोस्टपोन हुई धमाकेदार फिल्म

फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट ने जब दिल चाहता है और ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा के बाद फैन्स की डिमांड पर गर्ल्स ट्रिप वाली फिल्म जी ले ज़रा अनाउंस की तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। खासतौर से इसकी धमाकेदार स्टारकास्ट के कारण। फिल्म में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट रोड ट्रिप पर जाने वाली थीं।

इसके बाद फिल्म की दोनों हीरोइन कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा रही। माना गया कि शूटिंग शुरू होने से पहले, फिल्म की तीनों हीरोइनें, प्रियंका - आलिया और कैटरीना, शादीशुदा हो जाएंगी। ये सच भी हो गया। कैटरीना ने दिसंबर 2021 में और आलिया ने अप्रैल 2022 में शादी की।

alia-bhatt-katrina-kaif-pregnancy-priyanka-chopra-new-baby-delay-their-film-jee-le-zara-indefinitely

अब माना जा रहा है कि ये फिल्म अनिश्चितकाल के लिए पोस्टपोन हो चुकी है और इसका कारण है इन तीनों हीरोइनों की प्रेगनेंसी। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सरोगेसी के ज़रिए मां बनी हैं और उनकी बेटी माल्ती मैरी चोपड़ा जोनस के आने के बाद वो थोड़े समय के लिए ब्रेक पर हैं। वहीं अब आलिया ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी है।

ये देखना अभी बाकी है कि प्रेगनेंसी के बाद आलिया भट्ट ब्रेक पर जाती हैं या काम पर लौट आती हैं। वहीं इस समय कैटरीना कैफ के भी प्रेगनेंट होने की अफवाहें उड़ रही हैं और अगर ऐसा है तो आलिया के बाद कैटरीना भी ब्रेक पर जा सकती हैं। हालांकि, ये सारी खबरें केवल अफवाहें हैं और हो सकता है कि तीनों अभिनेत्रियां जल्द काम पर लौटें जैसा कि हर Working Mother करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X