..................... Alia Bhatt is single Mahesh Bhatt may be the reason - Hindi Filmibeat

आलिया के सिंगल होने का राज कहीं महेश भट्ट तो नहीं!

बॉलीवुड में खूबसूरत, टैलेंटेड और यंग एक्ट्रेसेस के साथ किसी हैंडसम एक्टर का नाम ना जुड़े तो ये तो वाकई हैरानी की ही बात होगी। हालांकि अक्सर लिंक अप्स की खबरें भी गलत साबित होती हैं लेकिन इन चिंगारियों के पीछे कभी ना कभी आग लगे होने का सच तो शामिल होता ही है। हाालंकि अभी तक आलिया भट्ट ने खुद से जुड़ी चिंगारियों के पीछे की आग को कभी एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन उन्होंने ये जरुर कहा कि बॉलीवुड से जुड़ी जो भी गॉसिप आती हैं उनके पीछे कभी कभी सच भी छुपा होता है। आलिया ने ये भी कहा कि अगर वो कभी भी किसी के साथ लिंक होंगी भी तो वो कभी भी किसी को नहीं बताएंगी।

खैर आलिया जो कि खुद को सिंगल ही बताती हैं और उनकी इस बात को हम झूठ भी साबित नहीं कर सकते तो चलिये इस बात के सच होने के पीछे क्या वजह ये जानने की कोशिश करते हैं। आलिया ने हाल ही में वनइंडिया से इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनके पिता महेश भट्ट उनसे बेहद प्यार करते हैं और नहीं चाहते कि उनकी बेटियां उन्हें छोड़कर कहीं भी जाएं। यानी वो चाहते ही नहीं कि उनके बेटियों की शादी हो। पहले पूजा भट्ट और अब आलिया भट्ट। हालांकि पूजा भट्ट को लेकर बॉलीवुड में कई सारे किस्से सुनने के मिले हैं लेकिन उनकी शादी की खबर सुर्खियों में नहीं आई।

अब आलिया भट्ट भी खुद को सिंगल ही बताती हैं तो ऐसे में उनके सिंगल होने के पीछे सबसे बड़ा हाथ तो उनके पिता महेश भट्ट का ही नज़र आ रहा है। हो सकता है कि आलिया सिंगल ना भी हों लेकिन अपने पिता को खुश रखने के लिए उन्हें ये जताना पड़ रहा हो कि वो सिंगल हैं। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने भी हाल ही में कहा था कि वो नहीं चाहते कि कोई भी एक्टर उनकी बेटी को डेट करे। तो कुल मिलाकर आलिया के सिंगल होने के पीछे उनके पिता महेश भट्टा का बड़ा हाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X