..................... Alia Bhatt is ready for 'Humpty Sharma Ki Dulhania' her second venture with Karan Johar,why? - Hindi Filmibeat

आलिया ने काजोल-रानी की जगह ले ली. क्या करण?

महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट को पर्दे पर पेश करने का श्रेय फिल्ममेकर करण जौहर को जाता है। अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर.. में 19 साल की सेक्सी राधा के रूप में आलिया को पेश करके करण ने जहां तारीफे और पैसे बटोरे वहीं दूसरी ओर उनकी मेहरबानी आलिया-वरूण पर कुछ ज्यादा ही देखी जा रही है। जिसका जीता-जागता सबूत है उनकी आने वाली फिल्म 'हम्टी शर्मा की दुल्हिनया', जिसमें लीड रोल एक बार फिर से आलिया भट्ट और वरूण धवन निभाने वाले हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए आलिया जहां बेहद औऱ खुश नजर आ रही थीं वहीं दूसरी ओर फिल्म पंडितों ने इस बात का दूसरा मतलब निकाल लिया है। पंडितों का कहना है कि आमतौर पर करण जौहर अपनी फिल्मों में काजोल और रानी को छोड़कर किसी और रीपिट नहीं करते हैं। जहां काजोल उनका लकी चार्म हैं वहीं दूसरी ओर कुछ कुछ होता है.. से रानी मुखर्जी को अलग पहचान देने वाले करण जौहर के काफी करीब हैं रानी।

आलिया भट्ट | काजोल | रानी मुखर्जी

अगर फिल्म में काजोल नहीं तो रानी को लेते हैं करण लेकिन दोनों ही हस्तियां करण के लिेए काफी मायने रखती हैं जिसके बारे में करण कभी भी किसी से डिस्कस नहीं करते हैं। यहां तक रियलिटी शो झलक दिखला जा के पिछले सीजन में श्रीदेवी और माधुरी ने जब करण से पूछा था कि आपके लिए दोनों में ज्यादा करीब कौन हैं तो करण ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह यह जवाब देने में असमर्थ हैं। आप समझ गये होंगे कि करण के लिए काजोल-रानी की क्या अहमियत है?

लेकिन आलिया भट्ट को दोबारा से साइन करके और पब्लिक इवेंट और प्लेस में बार-बार तारीफ करके करण ने फिल्मी पंडितों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शायद काजोल-रानी की मार्केट फेल होने के कारण अब करण, आलिया को वह जगह देना चाहते हैं जो उन्होंने काजोल-रानी के दे रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X