..................... Alia Bhatt is not doing Sadak sequel - Hindi Filmibeat

...सुपरस्टार हैं...100 करोड़ क्लब की दावेदारी है...पर सुपरहिट सीक्वल नहीं करना!

संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म सड़क का सीक्वल बनाने की तैयारी की जा रही है और फिल्म की स्टारकास्ट भी फाइनल की जा चुकी थी। लेकिन अब आलिया को नहीं करनी है पापा की फिल्म!

काफि दिन पहले हमने आपको खबर दी थी कि आलिया भट्ट संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म सड़क के सीक्वल में संजय दत्त के साथ उनकी बेटी बनकर नज़र आने वाली है। आलिया भी अपने पापा के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित थी।

लेकिन हाल ही में गपशप गली में खबर तेज़ी से उड़ रही है कि आलिया इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। फिलहाल वो रणबीर कपूर की ड्रैगन और रणवीर सिंह की गली बॉय में व्यस्त हैं।

alia-bhatt-is-not-doing-sadak-sequel

आलिया ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं पापा के साथ काम करना चाहती हूं पर उन्होंने तय कर लिया है कि अब वो दोबारा डायरेक्ट नहीं करेंगे। संजय दत्त और महेश भट्ट नाम (1986), कब्ज़ा (1988), सड़क (1991), गुमराह (1993) और कारतूस (1999) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

[#Hitlist: जॉली Vs टाईगर...सलमान से लेकर अक्षय का 2017 फॉर्मूला]

गौरतलब है कि संजय दत्त और पूजा भट्ट के इस हटके रोमांस ने 1991 में सबका दिल जीता था और लोगों को फिल्म से और चाहिए था। सड़क उस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनी तो 90 के दशक की 7वीं सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म।

अगर आपको फिल्म भूल गई है तो हम याद दिला देते हैं एकदम फटाफट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X