गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के इंटीमेट सीन पर संजय लीला भंसाली का बड़ा फैसला !
संजय लीला भंसाली ने अपनी फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से आलिया भट्ट और उनके ऑन स्क्रीन लवर शांतुनू महेश्वरी के बीच लव मेकिंग सीन होना था। ख़बरों की माने तो संजय लीला भंसाली इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट से इस सीन को हटाने पर विचार कर रहे हैं। संभावनाएं है कि फ़िल्म से यह लव मेकिंग सीन ड्रॉप किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह सीन कोरोना महामारी के बाद सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन्स के चलते फ़िल्म से हटाया जा सकता है।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली का ऐसे में आलिया भट्ट और डांसर से एक्टर बने शांतूनू माहेश्वरी के बीच फ़िज़िकल इंटिमेसी सीन को न फ़िल्माने का फ़ैसला किया है। इस फ़िल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मुझे लगता है कि इस कठिन वक़्त में सुरक्षित रहना सबसे बेहतर है।

उन्होंने बताया कि संजय लीला भंसाली रोमांस और क्लोजनेस (निकटता) को दिखाने के लिए फ़िज़िकल इंटिमेसी को अवॉइड कर कोई और तरीक़ा ज़रूर खोज लेंगे।
दुनियाभर में कई अभिनेता इंटिमेट सीन करने में शर्माते हैं। Netflix की सीरीज Halston और The Serpent में भी कई सारे इंटीमेट सीन फिल्माए जाने थे, जिन्हें कोरोना महामारी के चलते ड्रॉप कर दिया गया। जहां तक गंगूबाई काठियावाड़ी का सवाल है, यह फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियों में है। हाल में ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को इस फिल्म के लिए मानहानी के एक केस में अंतरिम राहत दी है।


Click it and Unblock the Notifications