आलिया बन गयीं सुपरस्टार!
आलिया भट्ट हाल ही में मुंबई में हुई 'मर्डर 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग जो कि सिर्फ भट्ट फैमिली के लिए रखी गयी थी के दौरान एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के साथ नज़र आईं। आलिया अपने भाई विशेष भट्ट की पहली फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्सुक थीं। इवेंट में सबसे पहले तो आलिया भट्ट के कपड़ों को देखकर हर कोई हैरान रह गया। आलिया ने ब्लू रंग का एक ट्रांसपेरेंट टॉप पहन रखा था जिसके अंदर से उनके अंतवस्त्र साफ-साफ नज़र आ रहे थे। आलिया को इस सुपर हॉट लुक में देख हर कोई उन्हें देखता ही रह गया।
आलिया भट्ट ने 'मर्डर 3' देखने के बाद कहा कि एक बहन होने के नाते उन्हें विशेष भट्ट पर गर्व है कि उन्होंने इतनी बेहतरीन फिल्म बनाई है। आलिया ने ये भी कहा कि अगर 'मर्डर 4' या 'राज़ 4' बनेगी तो वो उसका हिस्सा बनना पसंद करेंगी। आलिया भट्ट की इस इच्छा को भी लोगों ने अपनी सुर्खियों का हिस्सा बनाया किसी ने लिखा डरावनी फिल्में करना चाहती हैं आलिया तो किसी ने लिखा लोगों को डराना चाहती हैं आलिया भट्ट।


Click it and Unblock the Notifications
