..................... Alia Bhatt looking hot in transparent top in murder 3 special screening, वाकई आलिया तैयार हैं मर्डर के लिए - Hindi Filmibeat

वाकई आलिया तैयार हैं मर्डर के लिए!

इस तस्वीर को देख कर तो कुछ यही लग रहा है कि आलिया भट्ट ने पूरी तैयारी कर ली है भट्ट कैंप को ज्वाइन करने के लिए। हाल ही में मुंबई में 'मर्डर 3' के स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान आलिया भट्ट कुछ ऐसे अंदाज में नज़र आईं कि उन्हें देखकर लोगों के मुंह से आह ही निकल आई। नीलें रंग की ट्रांसपेरेंट शर्ट में आलिया गजब की लग रही थीं। आलिया की इस शर्ट में से उनके अंत वस्त्र साफ साफ नज़र आ रहे थे यूं लग रहा था कि आलिया ने मर्डर सीरीज में काम करने का पूरा मन बना लिया है। वैसे आलिया भट्ट ने इस इवेंट के दौरान कहा भी कि अगर राज़ 4 या मर्डर 4 बनेगी तो आलिया उसका हिस्सा जरुर बनेंगी।

आलिया भट्ट ने जब इवेंट के दौरान 'मर्डर 3' की एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के साथ पोज देकर फोटो खिंचाई तब तो हर किसी को लगा कि वाकई 'मर्डर 4' की मेन लीड हिरोइन तो मिल गयी भट्ट कैंप को। वैसे कुछ लोगों ने इसे आलिया भट्ट का पब्लिसिटी स्टंट समझ लिया और खबरों की सुर्खियों में डाल दिया। मर्डर 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग भट्ट फैमिली के लिए रखी गयी थी। इस इवेंट के दौरान वहां पर मर्डर 3 के सभी स्टार्स और साथ ही पूरी भट्ट फैमिली मौजूद थी। फिल्म को देखने के बाद सभी ने विशेष भट्ट की तारीफ की और साथ ही सभी स्टार्स की भी।

'मर्डर 3' देखने के बाद आलिया भट्ट भी काफी खुश हुईं उन्होंने कहा कि बहन होने के नाते मुझे बहुत गर्व है कि विशेष भट्ट ने इतनी अच्छी फिल्म बनाई है। आलिया भट्ट ने मीडिया से ये भी कहा कि उन्हें इस तरह की हॉरर फिल्म करने का बहुत मन है। और अगर मर्डर 4 या राज़ 4 बनेगी तो वो उनका हिस्सा बनना पसंद करेंगी। फिल्हाल तो आलिया भट्ट ने अपनी बातों से ही नहीं बल्कि अपने कपड़ों से भी ये जाहिर कर ही दिया है कि वो मर्डर और राज़ जैसी फिल्मों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया React Now में जरुर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X