Ooo: अजय देवगन की गोलमाल 4 रिजेक्ट और काजोल को REPLACE!
आलिया भट्ट ने करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल में कैमियो किया है और डीटेल्स काफी दिलचस्प हैं। वैसे भी आलिया भट्ट करण जौहर की चहेती हैं और माना जा रहा है कि उन्होंने काजोल को रिप्लेस किया!
करण जौहर ने कंफर्म कर दिया है कि आलिया भट्ट ऐ दिल है मुश्किल में कैमियो में दिखाई देंगी। और ये कैमियो होगा फिल्म के धमाकेदार गाने - ब्रेकअप सॉन्ग में। इस गाने में आलिया भट्ट एक डीजे बनी हुई दिखाई देंगी।
करण जौहर ने बताया कि गाने में एक डीजे की ज़रूरत थी तो मैंने सोचा कि उन लोगों को क्यों ना लूं जिन्हें मैं पसंद करता हूं। लेकिन ज़रूरत थी इसलिए आलिया फिल्म में हैं। यूं ही नहीं।

गौरतलब है कि अब तक काजोल करण जौहर की लकी चार्म थीं लेकिन अब इस फिल्म में काजोल के लक को रिप्लेस किया है आलिया भट्ट ने। देखना ये है कि उनका लक फिल्म के लिए कितना काम करता है।
हाल ही में गपशप गली में ये अफवाह तेज़ी से दौड़ रही है कि ऐ दिल है मुश्किल में कैमियो के लिए काफी पहले करण जौहर ने काजोल को अप्रोच किया था।
[#Scoop: सलमान और ऐश्वर्या को लेकर उड़ रही ये अफवाह सच है!]
इतना ही नहीं, फिल्म में वो और शाहरूख खान पति - पत्नी बनने वाले थे। लेकिन फिर क्लैश की खबरें आते ही काजोल ने पाला बदल लिया और करण को सीधा सीधा ना कह दिया।
कुल मिला कर फिल्म को लेकर बस अफवाहें ही अफवाहें जिनका कोई ओर छोर नहीं है। लेकिन ये सच है कि काजोल अजय देवगन के पीछे पड़ी थीं कि शिवाय में उन्हें एक रोल दे दें। पर अजय ने साफ मना कर दिया।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब काजोल ने किसी फिल्म को रिजेक्ट किया हो, वो भी किसी सुपरस्टार के सामने -
दबंग 3
खबर थी कि दबंग 3 के लिए अरबाज़ खान ने काजोल को पैरेलल लीड के लिए अप्रोच किया था जो कि निगेटिव था। लेकिन काजोल को सलमान के आगे ये ठंडा लगा और उन्होंने ये रोल रिजेक्ट कर दिया।
शक्ति द पावर
ये शायद वो फिल्म है जिसे रिजेक्ट कर काजोल को सबसे कम नुकसान हुआ। हालांकि क्रिटिक्स ने इस फिल्म को बेहतरीन माना था।
दिल तो पागल है
माधुरी दीक्षित के साथ टक्कर लेने की जुर्रत कोई नहीं करना चाहता। वैसे काजोल ने दूसरी फिल्म करिश्मा को दे दी।
खामोशी द म्यूज़िकल
संजय लीला भंसाली की ये सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्म काजोल ने रिजेक्ट कर दी थी। साथ में सलमान को भी!
दिल से
मनीषा कोईराला को भी काजोल ने ये दूसरी फिल्म दे दी। दिल से में वो निगेटिव किरदार नहीं निभाना चाहती थीं।
चलते चलते
सबसे पहले इस फिल्म में काजोल को ही लिया जाना था। लेकिन उनके रिजेक्ट करने के बाद ऐश ने शूटिंग शुरू की थी...फिर तो जो हुआ था...इतिहास है।
कभी अलविदा ना कहना
ना ही काजोल को ये फिल्म पसंद आई थी ना ही इसकी कहानी। उन्होंने साफ कहा था कि इस तरह का धोखा किसी को देने का हक नहीं है।
मोहब्बतें
राज की सिमरन बनने के बाद वो राज की मेघा बनने को तैयार नहीं थी। इसलिए उन्होंने ये फिल्म रिजेक्ट कर दी।
3 इडियट्स
शाहरूख ने ये फिल्म रिजेक्ट की जिसके बाद काजोल ने भी इसे रिजेक्ट कर दिया। लेकिन सबसे बड़ा झटका तो अभी बाकी है!
दिलवाले
काजोल इस फिल्म को तीन बार रिजेक्ट कर चुकी थीं लेकिन रोहित शेट्टी ने भी हार नहीं मानी थी!


Click it and Unblock the Notifications












