शाहिद की किस के बाद ऋतिक संग 'naughty'होना चाहती हैं आलिया
वो नए ज़माने की नई बोल्ड लड़की हैं। सारी पिछड़ी सोच को पछाड़ते हुए इतनी सी उम्र में आलिया ने इंडस्ट्री में मज़बूती से कदम जमा लिए हैं। इतना ही नहीं वो जितनी बोल्ड स्क्रीन पर हैं उससे कहीं ज़्यादा बोल्ड अपनी बातों में हैं।
अब उन्होंने यह कहकर तहलका मचा दिया है कि उन्हें ऋतिक रोशन को छेड़ने में कोई गुरेज नहीं है। एक इंटरव्यू में आलिया से पूछा गया कि इंडस्ट्री के किस एक्टर के साथ वो नॉटी होना चाहेंगी तो आलिया ने छूटते ही ऋतिक का नाम ले लिया। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी पूछा कि अब तो ऋतिक सिंगल भी है।
यह पहली बार नहूीं है कि आलिया ने ऐसा कोई काम किया है। पहले भी कॉफी विद करन के एक एपिसोड में उनसे पूछा गया कि वरूण और सिद्धार्थ में कौन पसंद है तो उन्होंने जवाब दिया कि सिद्धार्थ वैसे उन्हें पसंद नहीं करते पर कभी न कभी आलिया का जादू उनपर चल ही जाएगा।
हाल ही में लंदन में शानदार की शूटिंग के दौरान उन्होंने निर्देशक विकास बहल को मना कर अपना और शाहिद का किसिंग सीन रखवाया। वजह सिर्फ इतनी थी कि आलिया को इश्क विश्क के समय से शाहिद कपूर पर क्रश था। अब ऐसे में इंडस्ट्री की पटाखा गुड्डी वाकई आलिया हैं।


Click it and Unblock the Notifications