आलिया भट्ट की गलती की सज़ा मिली करण जौहर और सारा अली खान को, भूखे खाना ढूंढते दिखे, मज़ेदार वीडियो
आलिया भट्ट पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं लेकिन अब उनके नाम पर एक मज़ेदार वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो इसलिए भी मज़ेदार है क्योंकि पहले ही इस वीडियो में आलिया भट्ट कहीं नज़र नहीं आ रही हैं लेकिन इस वीडियो में मुख्य भूमिका निभाई है आलिया भट्ट ने।
दरअसल, इस वीडियो में करण जौहर एक रेस्त्रां के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं और अंदर लोग बैठे हैं और पूरी जगह खचाखच भरी है। करण जौहर दरवाज़े पर खड़े स्टाफ से पूछते हैं कि क्या आलिया भट्ट के नाम पर कोई टेबल बुक है? स्टाफ सीधा मना कर देता है कि कोई बुकिंग नहीं हुई है।

करण जौहर थोड़ी देर तक हैरान खड़े रहते हैं और उन्हें समझ नहीं आता है कि क्या करें। तभी पीछे से सारा अली खान करण जौहर को समझाती हैं कि हर चीज़ ज़िंदगी में पहली बार होती ही है। उन्हें ये अनुभव भी मिल ही गया। इसके बाद दोनों खाना खाने के लिए कोई जगह ढूंढते हैं और थक हारकर KFC में जाकर उनकी भूख शांत हो पाती है।

आलिया को करनी थी बुकिंग
इस वीडियो को देखकर यही समझ आ रहा है कि करण जौहर ने आलिया भट्ट को या तो उनके और सारा अली खान के लिए खाने की टेबल बुक कराने को कहा था। या फिर आलिया ने खुद ये ज़िम्मेदारी ली थी और करण जौहर - सारा अली खान को निश्चिंत कर दिया था कि वो उनके लिए खाने के टेबल बुक कराएंगी।

गलती से Mistake
लेकिन वीडियो से ये साफ है कि आलिया भट्ट, टेबल बुक करना भूल गईं और करण जौहर - सारा अली खान को उनका नाम बताने के बावजूद टेबल नहीं मिला जिसके बाद दोनों को शर्मिंदा होना पड़ा और दोनों खुद को ही ट्रोल करते नज़र आए।

हाल ही में दी है खुशखबरी
गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने फैन्स को खुशखबरी देते हुए बताया है कि उनका और रणबीर कपूर का बच्चा जल्दी ही दुनिया में आने वाला है और वो दोनों माता पिता बनने वाले हैं। इस बात के लिए उनका परिवार जहां खुशी से नाच रहा है वहीं कुछ लोगों ने इस कपल को काफी ट्रोल भी किया।

गुस्से में थीं आलिया
प्रेगनेंसी के एलान के बाद जिस तरह की खबरें बाहर आने लगीं उसे पढ़कर आलिया काफी नाराज़ थीं। कहीं लिखा था कि वो काम से ब्रेक लेंगी तो कहीं लिखा था कि उनकी फिल्में पोस्टपोन हो जाएंगी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में लिखा गया कि रणबीर उन्हें लेने लंदन जाएंगे। इसके बाद आलिया ने इन सारी खबरों पर गुस्सा जताते हुए लिखा - मैं कोई पार्सल नहीं हूं जो मुझे पिकअप करना पड़े। सब कुछ समय पर है, कुछ पोस्टपोन नहीं हुआ है, कोई ब्रेक नहीं हुआ है।

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग
गौरतलब है कि आलिया भट्ट इस समय अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जहां उनके साथ काम कर रही हैं वंडर वूमन गैल गैडॉट। आलिया के हॉलीवुड डेब्यू के लिए उनके फैन्स और दोस्त काफी ज़्यादा उत्साहित हैं। वहीं इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगी।

लंदन पहुंचे हैं ढेरों स्टार्स
मज़ेदार बात ये है कि जहां आलिया, करण जौहर और सारा अली खान के लिए टेबल बुक कराना भूल गईं वहीं कऱण जौहर को आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के साथ लंच करती दिखाई दीं। रणवीर, सारा, करण सहित कई स्टार्स लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications