लॉकडाउन के कारण आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का मंहगा सेट बर्बाद, तगड़ी रिपोर्ट !
एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का फर्स्ट लुक पहले ही दर्शक देख चुके हैं। अगर लॉकडाउन नहीं हुआ होता तो अब तक फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी होती और कुछ दिनों बाद फिल्म भी जल्द ही देखने को मिलती। संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर लेटेस्ट खबर ये आ रही है कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का सेट को भारी नुकसान हुआ है।
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सेट लॉकडाउन के चलते खराब हो रहा है और इसके चलते भंसाली ने खुद इस सेट को तोड़ने के लिए कह दिया है। बता दें इस बात की पुष्टि की अभी तक आलिया भट्ट या संजय लीला भंसाली ने पुष्टि नहीं की है। न ही फिल्मीबीट हिंदी इस खबर की पुष्टि करता है।
बता दें आलिया भट्ट को लेकर संजय लीला भंसाली ये फिल्म बनाने जा रहे हैं जोकि एक सच्ची कहानी से प्रेरित है। फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications