SS राजामौली को झटका, आलिया भट्ट ने छोड़ दी RRR- बड़े बजट की फिल्म से हटने की वजह लीक !
बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म का सुर्खियों में होने का दूसरा कारण ताज़ा ही सामने आ रहा है। मीडिया गलियारे में अफवाहें उड़ने लगी हैं कि आरआरआर से आलिया भट्ट ने हाथ पीछे खिसका लिए हैं। दरअसल साउथ फिल्मों में आरआर से आलिया भट्ट डेब्यू करने वाली थीं। लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मीडिया के मुताबिक आरआरआर फिल्म को डेट्स व शेड्यूल के चलते आलिया भट्ट छोड़ सकती हैं।
गली बॉय फेम आलिया भट्ट इन दिनों आइसोलेशन में हैं। कोरोना वायरस के चलते 'RRR' फिल्म की शूटिंग भी पोस्टपोन हो चुकी है। इस महीने इस फिल्म की फिल्म हैदराबाद, गुजरात और पुणे में होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते शूटिंग होल्ड कर दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications