CRAZY: शाहरूख खान के लिए आलिया भट्ट ने ये भी किया है.. हैरान रह जाएंगे!
[गपशप] हम सब जानते हैं कि शाहरूख खान और आलिया भट्ट गौरी शिंदे की अगली फिल्म में साथ दिखने वाले हैं। लिहाजा, शाहरूख के साथ काम करने की बात पर आलिया आजकल काफी उत्साहित हैं। बता दें, आलिया किंग खान की बहुत बड़ी फैन हैं और यह बात वह कई बार मीडिया के सामने कह चुकी हैं।
हाल ही में जब आलिया मीडिया के सामने आईं तो शाहरूख खान से जुड़े सवाल उनका इंतजार कर रहे थे। आलिया से जब पूछा गया कि क्या वे शाहरूख के काम करने की बात से उत्साहित हैं? तो आलिया ने बताया कि 'मैं शाहरूख की फिल्मों के लिए क्रेजी हूं.. जब कुछ कुछ होता है रिलीज हुई थी, तो मैंने भी काजोल की तरह हेयरस्टाइल रख लिया था..'
Must Read: 'शाहरूख खान सुपरस्टार हैं.. और मैं कुछ भी नहीं हूं'
इतना ही नहीं, बल्कि आलिया ने बताया कि वह 'ये लड़का है दीवाना..' और 'कोई मिल गया..' गाने पर डांस भी किया करती थीं। हम्मम.. आलिया का उत्साह देखकर अब हमें भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
यहां देखिए शाहरूख- आलिया की क्यूट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

