100 करोड़ Vs 300 करोड़ - एक सुपरहिट के लिए ब्लॉकबस्टर REJECT
करण जौहर के लिए फिलहाल बॉलीवुड में कोई सबसे खास है तो वो हैं आलिया भट्ट। आलिया भट्ट के लिए बॉलीवुड में कोई सबसे खास है तो वो हैं करण जौहर। और अब हमेशा की तरह आलिया भट्ट, करण जौहर और भंसाली के ब ीच की लड़ाई में फंस चुकी हैं। खबर है कि संजय लीला भंसाली ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए आलिया को अप्रोच किया था।
लेकिन इसी समय करण जौहर ने आलिया को अपनी अगली फिल्म कलंक के लिए अप्रोच किया। आलिया ने बिना सोचे समझे, करण के प्रोजेक्ट को हां कहा और भंसाली को सीधा रिजेक्ट कर दिया। अब देखा जाए तो करण जौहर जहां एक तरफ सुपरहिट फिल्मों की खान हैं, वहीं भंसाली ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर हैं।

लेकिन फिर भी आलिया ने करण का साथ चुना और भंसाली का प्रोजेक्ट रिजेक्ट कर दिया। खबरें थीं कि भंसाली उन्हें और रणवीर सिंह को लेकर कोई प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं। ये दूसरी बार है जब भंसाली की फिल्म आलिया ने रिजेक्ट की है।
इससे पहले, आलिया को 11 साल की उम्र में भंसाली ने हमारी जान हो तुम ऑफर की थी। फिल्म एक बालिका वधु पर आधारित थी लेकिन ये प्रोजेक्ट वहीं बंद हो गया। लेकिन आलिया पहली स्टार नहीं है जिसे लेकर भंसाली और करण जौहर अड़े हों।
इसके पहले, भंसाली ने कई बार करीना के साथ काम करने की कोशिश की लेकिन करण जौहर के करीब होने के कारण, वो किसी ना किसी कारण से भंसाली को टाल ही देती हैं। वहीं करण जौहर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह में अपनी शुद्धि की जोड़ी दिखी थी।
[2019 छोड़िए सलमान ने अभी से 2020 की ईद मुबारक कर दी है!]
लेकिन भंसाली ने उसी समय रणवीर और दीपिका को राम लीला के लिए कास्ट कर लिया। भंसाली और करण एक ज़माने में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन फिर करण ने साफ किया कि उनका संजय के साथ दोस्ती का कोटा पूरा हो चुका है।
वैसे जानिए बॉलीवुड की आने वाली पीरियड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications












