आलिया भट्ट ने इंटरव्यू देते देते वरूण को कह दिया रणबीर, ठहाके मार कर हंसे सब लोग, वायरल वीडियो
आलिया भट्ट क्यूट हैं। दरअसल, आलिया भट्ट बहुत क्यूट हैं और इसलिए उनके फैन्स उन्हें बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में कलंक के लिए आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरूण धवन और आदित्य रॉय कपूर एक इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान, वरूण धवन, हमेशा की तरह आलिया को परेशान करने के लिए उनके बाल छूने लगे।
वरूण को डांटते हुए आलिया ने उन्हें ऐसा करने से रोका लेकिन डांटते समय वो वरूण का नाम लेने की जगह रणबीर का नाम ले गईं। हालांकि आलिया ने तुरंत अपनी गलती सुधारी लेकिन तब तक आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा उन पर ठहाके मार रहे थे। और वरूण धवन भी उनकी इस क्यूट सी हरकत पर उन्हें झप्पी देने लगे। ये वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Filmykiida (@filmykiida) on
वैसे ये पहली बार नहीं है जब आलिया मीडिया के सामने रणबीर का नाम लेकर शर्मिंदा हुई हों। पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यूं ही रणबीर का नाम ले लिया और बाकी लोगों ने टोका कि रणबीर का तो किसी ने ज़िक्र ही नहीं किया जिससे आलिया शर्म से लाल होने लगीं।
बहरहाल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की क्यूट सी तस्वीरों से पूरा इंटरनेट भरा हुआ। फैन्स तो बस हर महीने इनकी शादी की तारीखें भी फाईनल करते रहते हैं। देखिए दोनों की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -
बात करें वरूण और आलिया की तो कलंक उनकी चौथी फिल्म है लेकिन फैन्स उनकी केमिस्ट्री के कायल हैं। उनकी दोस्ती और उनकी ऑफ स्क्रीन नोकझोंक भी फैन्स को बेहद पसंद है। दोनों ने एक साथ ही अपने करियर की शुरूआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी।

वैसे वरूण और आलिया को इस ज़माने का शाहरूख काजोल कहा जाने लगा है। फैन्स को उनकी केमिस्ट्री बेहद पसंद है। दोनों कलंक के बाद वापस अगले प्रोजेक्ट में कब दिखेंगे बस अब फैन्स को इसी बात का इंतज़ार है। कलंक 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications