..................... Alia Bhatt asks Varun Dhawan to call her Ma'am at Kalank teaser launch - Hindi Filmibeat

VIRAL VIDEO: तुम मुझे मैम कहना सीखो - आलिया भट्ट ने वरूण धवन को दी सीधी हिदायत

आलिया भट्ट और वरूण धवन की ईक्वेशन शानदार रहती है और उनकी यही केमिस्ट्री, कलंक के टीज़र लॉन्च के दौरान भी दिखी। दरअसल, टीज़र के दौरान, वरूण धवन बता रहे थे कि किस तरह, संजय दत्त, सेट पर शूटिंग के दौरान, माधुरी दीक्षित को मैम कहकर ही बुलाते थे। उनकी बात खत्म भी नहीं हुई थी कि आलिया बीच में ही बोल पड़ीं - तुम भी कुछ सीखो, मुझे मैम बुलाया करो।

बस फिर क्या था ठहाकों की बारिश होनी ही थी। वैसे भी आलिया भट्ट अपने बड़बोलेपन और हाज़िर जवाबी के लिए काफी फेमस हैं। उनकी और वरूण की दोस्ती की शानदार केमिस्ट्री हमेशा ही स्क्रीन पर दिखाई देती है। वहीं ऑफ स्क्रीन भी दोनों उतना ही इंटरटेन करते हैं। बॉलीवुड लाइफ ने ये वीडियो अपने ट्विवटर हैंडल पर शेयर किया।

कलंक में आलिया और वरूण की केमिस्ट्री देख उन्हें फैन्स ने वारिया नाम दे डाला है। फिल्म के टीज़र में अगर किसी चीज़ की सबसे ज़्यादा बात हुई तो वो थी आलिया और वरूण की केमिस्ट्री की। दोनों साथ में एक भी फ्रेम में नहीं थे लेकिन कुछ सीन में उनकी शानदार केमिस्ट्री की झलक दर्शकों ने देखी।

alia-bhatt-asks-varun-dhawan-call-her-maam-at-kalank-teaser-launch

कलंक 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है और फिल्म में वरूण आलिया की लव स्टोरी देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। उनके इर्द गिर्द ही कलंक की पूरी कहानी घूमती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X