Sshh: सबसे बड़ा सीक्रेट, बस एक गलती से बाहर आ चुका है, देख लीजिए तस्वीर
Recommended Video

हाल ही में सोनम कपूर के रिसेप्शन पर एक स्टार था जो सारी लाइमलाइट खा गया और वो स्टार था रणबीर कपूर। दरअसल, इस पार्टी में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ आए और फिर उनकी केमिस्ट्री, फोटोग्राफर्स के सामने देखते ही बन रही थी।
खैर, कुछ दिन पहले, आलिया लंदन में रणबीर की मम्मी के साथ मज़े कर रही थीं। और अब उनकी दोस्ती उनके इंस्टाग्राम पर भी दिख रही है।

आलिया ने मदर्स डे पर अपनी मां, सोनी राज़दान के साथ एक तस्वीर डाली और लिखा कि हर दिन बस तुम्हारा ही दिन होता है। मेरी खूबसूरत मां।
इस पर नीतू कपूर ने वही कमेंट किया जो शायद आलिया को हर कोई कहता होगा - Awww. लेकिन फिर आलिया ने नीतू कपूर पर पप्पियों की बौछार कर दी।
कोई बताएगा कि चल क्या रहा है। वैसे हम आपको बता देते हैं कि चूंकि आलिया और रणबीर, करण जौहर की फिल्म में काम कर रहे हैं तो ये कम से कम तब तक तो ज़रूर चलेगा जब तक करण की फिल्म रिलीज़ नहीं हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications