एक साथ ट्रेन की सफर करते दिखे रणबीर कपूर- आलिया भट्ट, यहां देंखे वायरल वीडियो
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र भले ही इस साल रिलीज नहीं हो रही है। लेकिन इनकी जोड़ी लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों सितारों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां रणबीर- आलिया ट्रेन में साथ सफर करते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह किसी एड की शूटिंग के दौरान लिया गया वीडियो है। खास बात है कि यह आलिया- रणबीर का पहला कमर्शियल एड है। यहां दोनों एक चिप्स ब्राण्ड को प्रमोट करते दिखेंगे।

सोशल मीडिया पर फैंस इन दोनों को साथ देखकर काफी उत्साहित हैं। इस वीडियो में दोनों ट्रेन में सफर करते दिखाई दे रहे हैं और रणबीर आलिया को चिप्स ऑफर कर रहे हैं। दोनों साथ में काफी क्यूट दिख रहे हैं। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में ये दोनों साथ दिखेंगे। पहले फिल्म दिसंबर 2019 रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में देरी की वजह से फिल्म को टाल दिया गया है, फिलहाल फिल्म के रिलीज डेट की कोई घोषणा नहीं की गई है।
View this post on InstagramA post shared by Ranbir Kapoor 🔵 (@ranbir_kapoooor) on
लेकिन रणबीर कपूर- आलिया भट्ट अक्सर साथ दिखते हैं। हाल ही में रणबीर के जन्मदिन पर भी एक वीडियो में आलिया केक बनाती दिख रही थीं। वहीं, ऋषि कपूर के भारत लौटने की खुशी में कपूर खानदान की पार्टी में भी आलिया दिखी थीं। फिलहाल इनके लव स्टोरी के किस्से सुर्खियों में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यह सिर्फ फिल्म प्रमोशन का हिस्सा है, या रणबीर कपूर- आलिया भट्ट सच में बॉलीवुड के अगले स्टार कपल हैं।


Click it and Unblock the Notifications