भंसाली की गंगूबाई कोठेवाली की स्टारकास्ट - रणबीर - आलिया, जानिए फिल्म की डीटेल्स

संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और सलमान खान के साथ इंशाल्लाह नाम की फिल्म बना रहे थे जो कि अब डिब्बाबंद हो चुकी है। खबर है कि भंसाली, आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई नाम की फिल्म बना रहे हैं और अब इस फिल्म से नया नाम जुड़ चुका है रणबीर कपूर। फिल्म में एक अहम किरदार के लिए भंसाली ने रणबीर को स्क्रिप्ट सुनाई है और उन्हें काफी पसंद भी आई है।

हालांकि अभी आधिकारिक या मौखिक रूप से रणबीर कपूर ने फिल्म को हां नहीं बोला है। ये फिल्म हुसैन ज़ैदी की किताब, माफिया - क्वीन्स ऑफ मुंबई पर आधारित है। फिल्म गंगूबाई नाम की एक कोठे की मालकिन की कहानी है जो मुंबई में हीरामंडी नाम की जगह पर कोठे चलाती थी।

alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-in-bhansali-s-gangubai-kothewali-hiramandi-brothel-film

भंसाली ने इस किताब के राइट्स खरीद लिए थे और अब फिल्म में रणबीर और आलिया को फाईनल माना जा रहा है। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी। जहां आलिया फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगी वहीं रणबीर उनके साथ एक अहम किरदार में नज़र आएंगे।

फिल्म में रणबीर के अलावा एक - दो और पुरूष किरदार होंगे। कुछ जो गंगूबाई के खिलाफ होंगे और कुछ जो लड़कियों की खरीद फरोख्त में उनकी मदद करते दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि फिल्म का नाम पहले हीरामंडी रखा गया था। इसके बाद गंगूबाई कोठेवाली नाम की भी चर्चा हुई है। देखना है कि फिल्म का नाम क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X