आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नहीं चाहते घर में बेटी से मिलने आएं मेहमान या सेलेब्स, जानें वजह

Ranbir Alia Baby girl

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं। कपूर खानदान में भी जश्न का माहौल है। गुरुवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी नन्हीं परी को लेकर अस्पताल से घर पहुंचे। इस दौरान रणबीर-आलिया बेहद खुश लग रहे थे। रणबीर कपूर ने बड़े प्यार से अपनी लाडली को गोद में ले रखा था।

वहीं, अब खबरें ऐसी आ रहीं हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नहीं चाहते हैं कि उनकी बच्ची से मिलने कोई सेलेब्स या मेहमान आएं। वो नहीं चाहते कि कोई आए और उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक करें और वो सोशल मीडिया पर वायरल हो। साथ ही वो बेबी को वो अभी बाहरी लोगों से बचाना चाहते हैं।

रणबीर-आलिया नहीं चाहते कि बेबी को किसी तरह का इंफेक्शन हो इसलिए भी फिलहाल वो अपनी बेटी के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर भी लंदन से आने पर एक दिन के बाद ही रणबीर-आलिया की बेटी से मिलने के लिए गए।

इतना ही नहीं उन्होंने पहले अपना कोविड टेस्ट करवाया और उसके बाद रणबीर-आलिया और उनकी बेटी से मिलने के लिए पहुंचे। वहीं, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी थी कि आलिया और उनकी नातिन बिल्कुल अच्छी और स्वस्थ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X