..................... आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के लिए ले रहे हैं एक्स्ट्रा फीस? Alia bhatt and Ranbir kapoor demanding extra fees to Makers for Brahmastra? - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के लिए ले रहे हैं एक्स्ट्रा फीस? कारण आया सामने!

By Filmibeat Desk

सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय अपनी अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र और आलिया भट्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं। इस समय खबरें सामने आ रहीं हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक्स्ट्रा फीस चार्ज कर रहे हैं? इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि आलिया और रणबीर डेट्स से ज्यादा शूटिंग कर कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये बड़े प्रोजक्शन हाउस की फिल्में बनने में काफी समय लग रहा है। लेकिन बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो.. ये काफी मुश्किल है कि आलिया और रणबीर को कोई भी निर्माता एक्स्ट्रा फीस देगा।

alia bhatt, ranbir kapoor, brahmastra, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र

रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और करण जौहर ने फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए अभी तक किसी तरह की एक्स्ट्रा फीस की बात नहीं की है। इसके अलावा आलिया भट्ट भी गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी हैं और समय से ज्यादा वो अब तक काम कर चुकी हैं।

इसका मतलब ये नहीं है कि आलिया अतिरिक्त फीस की मांग करेंगी। काफी समय से इस तरह की खबरें चर्चा में चल रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि आलिया और रणबीर मेकर्स से ऐसी मांग कर रहे हैं।

लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है उसका खुलासा नहीं हुआ है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी जल्दी फिल्मों के जरिए बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X