Pakistani Ranveer Singh कहते हुए इस सिंगर को किया गया ट्रोल, लोग बोले-' चूड़ियां भी पहन लो'

पाकिस्तानी गायक अली सेठी अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं और इस वक्त तो उनको कई नामों से बुलाया जा रहा है। जी हां, उनको इस वक्त पाकिस्तानी रणवीर सिंह की उपाधि मिली है और लोग उनको कपड़ों को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
सभी जानते हैं कि इंडियन सुपरस्टार रणवीर सिंह अपने अतरंगी फैशन के कारण मशहूर हैं और कई लोग उनको फॉलो करते रहते हैं। इस वक्त अली सेठी दुनिया के सबसे बड़े संगीत समारोहों में से एक कोचेला के दूसरे वीक को लेकर छाए हुए हैं और इस दौरान उन्होने जिस तरह के कपड़े पहने वो भी चर्चा में हैं।
बता दें कि उन्होने सबका ध्यान खींचा क्योंकि कुछ लोगों ने उनके कपड़ों पर 'मर्दाना' नहीं होने पर सवाल उठाया। दूसरे ने उनकी तुलना रणवीर सिंह से की। इसके बाद लगातार उनके फैंस उनका बचाव कर रहे हैं।
ट्रोलर्स लगातार उनको लेकर तंज कस रहे हैं और एक ने लिखा है, ''चूड़ियां और पहन लेते तो और अच्छे लगते।'' एक ने लिखा, ''क्या बंदो के लिए मर्दो वाले कपड़े नहीं बने हैं क्या?'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''मुझे बताएं कि आप समलैंगिक हैं बिना मुझे बताए कि आप समलैंगिक हैं।''
जबकि एक ने लिखा, ''पाकिस्तानी रणवीर सिंह है ये।'' एक का कहना था, हालांकि उनके जो फैंस हैं वो उनका बचाव कर रहे हैं और लगातार कह रहे हैं कि ये उनका स्टाइल है। किसी का कहना है कि वो लीजेंड हैं उनको ऐसे ट्रोल नहीं करना चाहिए। इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग लगातार उनको लेकर बात कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications