SHOCK: 'बजरंगी भाईजान' में होने वाली थी इनकी एंट्री.. कर दिया REJECT
[गपशप] 'बजरंगी भाईजान' को रिलीज हुए लगभग एक महीने हो गया, लेकिन अभी भी फिल्म से जुड़ी कई बातें हमारे सामने आ रही हैं। सलमान खान का किरदार पहले आमिर खान को ऑफर किया गया था, यह तो हम आपको बता चुके हैं। नहीं पढ़ा. तो यहां पढ़ें- 21 साल बाद.. आमिर खान ने फिर बदली 'बजरंगी भाईजान' की किस्मत!

लेकिन आज एक और बात पता चली कि चांद नवाब के किरदार के लिए भी नवाजुद्दीन सिद्दिकी निर्देशक कबीर खान की पहली पसंद नहीं थे। जी हां, बल्कि इस किरदार के लिए नवाज से पहले बिग बॉस से पॉपुलर हुए सिंगर- एक्टर अली कुली मिर्जा को चुना गया था। लेकिन बात नहीं बनी..
PROMOTION: शाहरूख, सलमान के बाद अब अक्षय कुमार.. एक ही आइडिया!
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अली ने बताया कि, चांद नवाब का किरदार उन्हें ऑफर किया गया था। लेकिन फिर बिग बॉस को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया। जिस वजह मुझे फिल्म को न करना पड़ा।
अली ने कहा कि, जब मैं बिग बॉस से बाहर आया, तो कबीर खान ने मुझे फिल्म के दूसरे किरदार ऑफर किए, लेकिन वे मुझे अपील नहीं पाए। इस तरह मैं बजरंगी भाईजान का हिस्सा नहीं बन पाया।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


