सलमान खान की भारत से अली अब्बास ज़फर ने शेयर किया पहला डायलॉग लेकिन कुछ समझ नहीं आया!
सलमान खान रेस 3 के फ्लॉप होने के बाद बड़े मन से अली अब्बास ज़फर की भारत में काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग हाल ही में अबू धाबी में चल रही थी जहां सलमान खान और कैटरीना कैफ ने कुछ रोमांटिक सीन शूट किए हैं। अब अली अब्बास ज़फर ने फिल्म का एक डायलॉग भी लोगों से शेयर कर दिया है।
दिक्कत बस इतनी सी है कि कुछ समझ में नहीं आ रहा है। दरअसल, अली ने काम करते करते अपनी स्क्रिप्ट का एक पन्ना लोगों से शेयर किया लेकिन ज़ूम करने के बाद भी उसमें कुछ समझ नहीं आ रहा है। समझ आया तो इतना कि वो किसी डायलॉग पर विचार विमर्श कर रहे थे या उस पर काम कर रहे थे।

गौरतलब है कि सलमान खान और अली अब्बास ज़फर अपने 300 करोड़ की तिकड़ी पूरा करने की तैयारी में जुट गए हैं। भारत एक कोरियन फिल्म - ओड टू माय फादर का रीमेक है। सलमान ने खुद अली को इसे डायरेक्ट करने के लिए कहा। इतना ही नहीं, सलमान ने अली को भरोसा दिलाया कि ये फिल्म उन्हें ही डायरेक्ट करनी चाहिए।
एक बात तो तय है कि सलमान और अली परफेक्ट जोड़ी बन गए है। सलमान को पता है कि अली क्या कर सकते हैं और अली को पता है कि सलमान से क्या क्या करवाया जा सकता है। फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी और ईद पर तहलका मचाएगी।
यहां देखिए सलमान की कितनी फिल्में रीमेक थीं -


Click it and Unblock the Notifications
