सलमान ने कहा रेस 3 को YES लेकिन डायरेक्टर ने कर दिया REJECT
सलमान खान और रेस 3 को लेकर बहुत सी अफवाहें उड़ रही हैं। अब इन अफवाहों के साथ एक और नाम जुड़ गया है सुलतान और टाईगर ज़िंदा है डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर का।
जब से रेस 3 की बात शुरू हुई है तब से सलमान खान का नाम फिल्म से जुड़ा है। कभी फिल्म को सलमान खान कर रहे होते हैं, कभी फिल्म में सलमान खान नहीं होते हैं। कभी सलमान खान रेस 3 के हीरो होते हैं कभी विलेन।
अब खबर है कि सलमान खान को रेस 3 ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने अब्बास मस्तान को फिल्म के लिए अली अब्बास ज़फर का नाम सुझाया। और स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव कर वापस भेजने को कहा।

लेकिन अब अली अब्बास ज़फर ने साफ किया है कि वो फिलहाल टाइगर ज़िंदा है कर रहे हैं और उसी पर फोकस करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने माना कि सलमान खान ने उनका नाम रेस 3 के लिए सुझाया था लेकिन फिलहाल वो किसी और फिल्म पर ध्यान नहीं देना चाहते।
एक इंटरव्यू के दौरान अब्बास मस्तान ने कहा कि अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट ही लिखी जा रही है इसलिए फिल्म की कास्टिंग अगले साल होगी। और तब ही हम तय करेंगे कि फिल्म के लिए किसे अप्रोच करना है।
जानिए बॉलीवुड में पिछले कई दिनों से उड़ रहे हैं किन किन फिल्मों के तगड़े Rumor -


Click it and Unblock the Notifications