सलमान खान के साथ दिया BLOCKBUSTER.. लेकिन अगली फिल्म से सलमान OUT
अली अब्बास जफर बॉलीवुड के उन तीन निर्देशकों में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ी फिल्में बनाई हैं। सलमान खान और अनुष्का शर्मा के साथ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर सुल्तान देने के बाद अब अली अब्बास जफर आगे बढ़ चुके हैं और अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।

लेकिन सूत्रों की मानें तो अली की अगली फिल्म में कोई सुपरस्टार एक्टर नहीं, बल्कि सिर्फ तीन एक्ट्रेसस होंगी। जी हां, निर्देशक अली अब्बास जफर ने सलमान खान के बाद जोड़ी दोहराने की बजाए अपनी अगली फिल्म के लिए तीन हीरोइनों को चुना है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।
''सलमान की 'सुल्तान' वही करेगी.. जो शाहरूख की 'चक दे इंडिया' ने किया!''
अली अब्बास जफर की यह फिल्म भी यशराज बैनर प्रोड्यूस करेगी। अफवाहों की मानें तो इस फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडील से संपर्क किया जा रहा है। अली ने जैकलीन से मुलाकात भी की है और उन्हें स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है।
''मैंने तुरंत सलमान खान को I Love You मैसेज भेजा था....''
फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। जबकि शूटिंग अगले साल शुरु होने की उम्मीद है। हम्मम.. बता दें, अली अब्बास जफर के अलावा अगले साल सोनम कपूर भी एक हीरोइन केन्द्रित फिल्म लेकर आ रही हैं- वीरे दी वेडिंग.. जिसमें करीना कपूर, सोनम कपूर खुद और स्वरा भास्कर मुख्य किरदार में होंगी।


Click it and Unblock the Notifications
