सलमान खान की EID 2019 पर लग ही गया ग्रहण, लगातार तीसरी ईद होगी FLOP?

सलमान खान अपनी अगली ईद की तैयारी में जुट चुके हैं। कैटरीना कैफ और दिशा पटानी के साथ वो अली अब्बास ज़फर की भारत शुरू कर चुके हैं लेकिन ताज़ा खबरों की मानें तो सलमान खान की अगली ईद पर भी ग्रहण लग चुका है और अगर ऐसा रहा तो फिर ये ईद भी फ्लॉप ही मानिए। कारण है भारत में सलमान खान का किरदार जो कि फिलहाल उन पर फिट नहीं बैठ रहा है।

गौरतलब है कि 2018 में रेस 3 और 2017 में ट्यूबलाइट के साथ सलमान खान यही गलती कर चुके हैं। ऐसे किरदारों को चुनने की जिनमें वो फिट नहीं बैठते और नतीजा रहा है फीकी ईद। भारत के साथ भी कुछ ऐसा ही हो गया है और इसलिए अली अब्बास ज़फर परेशान है। दरअसल, स्क्रिप्ट की डिमांड कुछ ऐसी है कि या तो सलमान के किरदार के पैर नहीं होंगे या कोई शारीरिक विकलांगता होगी।

ali-abbas-zafar-major-dilemma-over-salman-khan-s-role-bharat

लेकिन अब यहीं पर आकर भारत की टीम फंस चुकी है। भाई तो भाई है। भाई का पैर कैसे काटा जा सकता है। सलमान खान की हीरो इमेज उनके फैन्स के लिए इतनी ज़्यादा बड़ी है कि वो भाई को बेबस और लाचार देख ही नहीं सकते। अगर ऐसे में भाई ऐसा कोई किरदार निभाते हैं तो वो कितना भी सशक्त हो उनके फैन्स को हीरो नहीं लग पाएगा।

बस इसलिए फिल्म की कहानी अटक गई है। पैर काटे बिना फिल्म का हीरो हीरो नहीं है और भाई को लंगड़ा दिखाया तो फिर भाई की हीरोगिरी फीकी पड़ती हैं। देखना है कि क्या अली अब्बास ज़फर इसका कोई तोड़ निकाल पाते हैं या फिर ट्यूबलाइट और रेस 3 के बाद सलमान की एक और ईद के चांद पर दाग लग चुका है।

वैसे मिलिए उन एक्टर्स से जो अपने रोल में कतई फिट नहीं बैठे लेकिन स्टारडम की वजह से उन्हें वो फिल्म मिली -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X