#Badhaai: इतनी खुशी किस बात की...सलमान के साथ एक और फिल्म?
अली अब्बास ज़फर की खुशी आजकल छिपाए नहीं छिप रही है। अगर सूत्रों की मानें तो सलमान की अगली फिल्म जिसे अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे थे उससे राजकुमार संतोषी बाहर जा चुके हैं और अली अब्बास ज़फर अंदर आ चुके हैं।
अली अब्बास ज़फर ने हाल ही में सलमान खान के साथ सुलतान शूट की है और दोनों की ट्यूनिंग ज़बर्दस्त बैठ चुकी है। वहीं राजकुमार संतोषी ने सलमान के लाख कहने के बावजूद उन्हें स्क्रिप्ट नहीं सौंपी।

बस इसीलिए, गपशप गली में चर्चा है कि सलमान खान की अगली फिल्म को अली अब्बास ज़फर ही डायरेक्ट करेंगे। हालांकि सुलतान की शूटिंग के बाद इंटरव्यू में सलमान खान अली अब्बास ज़फर की काफी टांग खींच चुके हैं।
[अब आमिर खान के ऐसे भी दिन नहीं आ गए हैं कि सुलतान देखें!]
सलमान खान ने कहा कि आमिर खान को दंगल शूट करने में कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि आमिर ने वज़न बढ़ाया फिर 6 महीने शूटिंग की और फिर रिलैक्स किया। और आराम से वज़न घटा लिया। लेकिन सुलतान के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर को कुछ नहीं आता। इसके बाद सलमान खान थोड़ा रूके और कहा कि उन्हें जिम के बारे में कुछ नहीं आता। अली को हर 15 दिन में मुझ पर एक नया बॉडी चाहिए था।
[#Nishaana: क्रिस्मस रिलीज़ के लिए मेरी फिल्म परफेक्ट - सलमान]
अरे अब वज़न बढ़ाना घटाना कोई हलुवा है क्या। मैं कहां से हर दिन नया बॉडी लेके आऊं, तो मैं खाता था, शूट करता था और फिर डायटिंग करता था। मेरा बस यही काम रह गया था।


Click it and Unblock the Notifications