टाईगर ज़िंदा है सीक्वल - सलमान खान और अली अब्बास ज़फर के झगड़े में फंसी टाईगर 3
सलमान खान के साथ कुछ फिल्में करने के बाद भी उनके साथ टिके रहना बहुत बड़ी बात होती है। कारण है भाई की दखलअंदाज़ी। और दखलअंदाज़ी किसी भी डायरेक्टर को पसंद नहीं होती है। इसलिए सलमान खान की हिट लिस्ट में एक और डायरेक्टर शामिल हो चुका है। ये हैं अली अब्बास ज़फर जिन्होंने सलमान खान के साथ सुलतान, टाईगर ज़िंदा है और भारत, तीन फिल्में कीं।
लेकिन खबर है कि भारत के दौैरान, सलमान खान और अली के बीच काफी मनमुटाव हो चुका है जो फिल्हाल खत्म होता नहीं दिख रहा है और यही कारण है कि सलमान के खेमे से अली की विदाई हो सकती है और टाईगर ज़िंदा है सीक्वल यानि कि टाईगर सीरीज़ की तीसरी फिल्म के लिए नया डायरेक्टर ढूंढा जा सकता है।

दरअसल, सलमान अपने डायरेक्टर के काम में काफी दखल देते हैं और ये सबको पसंद नहीं होता है। पिछली बार ये दखलअंदाज़ी कबीर खान के साथ हुई जिसके कारण ट्यूबलाइट का क्या हाल हुआ सबने देखा। इसके तुरंत बाद कबीर खान ने सलमान खेमे को अलविदा कह दिया था। और अब शायद अली अब्बास ज़फर भी कुछ ऐसा ही करने वाले हैं।
सूत्रों की मानें तो सलमान की दखलअंदाज़ी की वजह से ही भारत जैसी मज़बूत फिल्म का ये हाल हो गया। हालांकि पहले भी अली ने इन खबरों को अफवाह ही बताया है। सलमान के बारे में कबीर ने भी दबी ज़ुबान से कुछ बातें स्वीकार की थीं-


Click it and Unblock the Notifications