'कमबख़्त इश्क़' में नर्वस हुए अक्षय

By Staff
'कमबख़्त इश्क़' में नर्वस हुए अक्षय

अक्षय कुमार की नई फ़िल्म 'कमबख़्त इश्क़' रुपहले पर्दे पर आने को तैयार है. इसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारे मिलकर काम कर रहे हैं. इस फिल्‍म में काम करने के दौरान अक्षय काफी नर्वस हो गए थे। उनके नर्वस होने की वजह थे हॉलीवुड के सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन, जो इस फ़िल्म में उनके साथ नज़र आए हैं.

अक्षय इतने बड़े स्टार के साथ काम करते हुए नर्वस हो रहे थे.

अक्षय की नई फ़िल्म 'कमबख़्त इश्क़' रुपहले पर्दे पर आने को तैयार है और इसमें बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड के कई प्रमुख सितारे हैं.

ख़ास तौर से इस फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए न्यूयॉर्क पहुँचे अक्षय कुमार ने सिल्वेस्टर स्टेलोन के साथ काम करने के बारे में कहा कि ये काफ़ी अच्छा अनुभव रहा.

उन्होंने कहा, “शूटिंग से पहले मैं ये समझ रहा था कि सिल्वेस्टर स्टेलोन तो इतने बड़े स्टार हैं वह तो कम बात करते होंगे. लेकिन जब मैं उनसे मिला तो पाया कि वह बहुत विनम्र इंसान हैं और हम बहुत जल्दी ही घुल-मिल गए."

अक्षय कुमार ने कहा, "मैं तो उनके साथ एक्टिंग करते हुए भी नर्वस था लेकिन उन्होंने मुझे महसूस नहीं होने दिया कि वह बहुत बड़े स्टार हैं. "

अक्षय ने बताया कि फिर उन्होंने सिल्वेस्टर स्टेलोन के साथ गप्पें मारीं, अपनी-अपनी बॉडी बिल्डिंग के बारे में बात की और विभिन्न फ़िल्मों में शूटिंग के समय कैसे उन दोनों को स्टंट करते हुए छोटी मोटी चोटें आईं.

स्टेलोन ने क्लिफ़हैंगर फ़िल्म में घुटने में आई चोट का ज़िक्र किया तो अक्षय ने अपनी कमर में आई चोट के बार में बताया.

दिमाग़ का प्रयोग न करें

न्यूयॉर्क में संवाददाता सम्मेलन में उनका कहना था कि वह अपने परिवार के साथ प्योर्तो रिको में छुट्टियाँ मना रहे थे लेकिन फ़िल्म के प्रमोशन के लिए उन्हें अमरीका आना पड़ा.

अक्षय आप लोग पूरे परिवार के साथ इसे देखने जाएँ और मज़े लें. लेकिन इस फ़िल्म में तर्क ढूँढ़ने की कोशिश न करें. इसलिए अपना दिमाग़ घर पर ही छोड़ कर जाएं तो ज़्यादा मज़ा आएगा अक्षय कुमार

अक्षय आप लोग पूरे परिवार के साथ इसे देखने जाएँ और मज़े लें. लेकिन इस फ़िल्म में तर्क ढूँढ़ने की कोशिश न करें. इसलिए अपना दिमाग़ घर पर ही छोड़ कर जाएं तो ज़्यादा मज़ा आएगा

तीन जुलाई को कमबख़्त इश्क़ दुनिया भर के दो हज़ार सिनेमा घरों में रिलीज़ हो रही है.

उसी दिन अमरीका के 100 से ज़्यादा सिनेमा घरों में भी यह फ़िल्म रिलीज़ की जाएगी.

'कमबख़्त इश्क़' के बारे में अक्षय कुमार कहते हैं कि आप इसको देखने के दौरान सिर्फ़ मज़े लें और अपने दिमाग़ का प्रयोग न करें तो मज़ा आएगा.

वो कहते हैं, “आप लोग पूरे परिवार के साथ इसे देखने जाएँ और मज़े लें. लेकिन इस फ़िल्म में तर्क ढूँढ़ने की कोशिश न करें. इसलिए अपना दिमाग़ घर पर ही छोड़ कर जाएं तो ज़्यादा मज़ा आएगा."

स्टंटमैन की कहानी

उनका कहना है कि ये फ़िल्म एक स्टंटमैन की कहानी ज़रूर है लेकिन इसमें ऐक्शन के दो ही तीन सीन हैं.

इसमें अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर हैं.

कमबख़्त इश्क़ में हॉलीवुड के भी कई जाने माने अदाकार नज़र आते हैं, जिनमें सिल्वेस्टर स्टेलोन फ़िल्म में रैंबोजी कहलाते हैं.

डेनिस रिचर्डस, ब्रैंडन रूथ और होली वैलेंस हॉलीवुड के दूसरे अदाकार हैं जिन्होंने इस फ़िल्म में भूमिका निभाई हैं.

कमबख़्त इश्क़ जूलाई में सिनेमा घरों में दिखाई जाने वाली है

अक्षय कुमार कहते हैं कि उनकी इस नई फ़िल्म में हॉलीवुड का भी दख़ल ज़रूरी था, कहानी की माँग थी.

इस फ़िल्म के बारे में उन्होंने कहा, “इस फ़िल्म में मैं हॉलीवुड के ही एक स्टंटमैन का किरदार निभा रहा हूँ तो इसमें हॉलीवुड का भी हिस्सा होना ज़रूरी था. हर फ़िल्म में यह ज़रूरी नहीं होता, बहुत कम फ़िल्मों में ही इस तरह का मिश्रण होता है."

उन्होंने कहा, “जहाँ ज़रूरी होता है तो करते हैं जहाँ नहीं होता वहाँ नहीं करते हैं. वैसे मैं सोचता हूँ कि दो संस्कृतियाँ जब साथ में मिलती हैं तो बहुत अच्छा नतीजा निकलता है, उनकी सोच अलग है, हमारी सोच अलग."

अक्षय कुमार अपने कैरियर में अब तक क़रीब 120 फ़िल्मों में अभिनय कर चुके हैं जिनमें 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी,' 'हेरा-फेरी', 'नमस्ते लंदन' और 'हे बेबी' जैसी फ़िल्में काफ़ी पसंद की गईं.

लेकिन वो कहते हैं कि इस नई फ़िल्म का अच्छा प्रदर्शन उनके लिए इसलिए मायने रखता है क्योंकि फ़िल्म इंडस्ट्री में हड़ताल के कारण इंडस्ट्री को भी अब कुछ अच्छे प्रदर्शन की सख़्त ज़रूरत है.

यूनिवर्सल स्टूडियोज़

अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हे यूनिवर्सल स्टूडियोज़ के साथ काम करने में मज़ा आया. वह कहते हैं कि हॉलीवुड में सब काम बड़े सधे हुए और एक योजनाबद्व तरीक़े से किया जाता है.

उन्होंने बताया कि उनको अपने स्टंट करने के लिए हॉलीवुड की इंश्योरेंस कंपनियों के क़ानून के मुताबिक़ कई टेस्ट देने पड़े जिनसे साबित हो कि वह स्टंट कर सकते हैं.

इस मौक़े पर अक्षय ने यह भी बताया कि वह अपने ज़्यादातर स्टंट्स ख़ुद ही करते हैं.

और अपनी अगली फ़िल्म 'ब्लू' के एक स्टंट के दौरान हादसे का भी ज़िक्र किया जिसमें उन्हें कुछ शार्क मछलियों के साथ 150 फ़ीट पानी के नीचे शूटिंग करते समय सर में चोट लगी और ख़ून निकल आया. ख़ून सूंघने के बाद शिकार की तलाश में शार्कों से घिरे अक्षय को बचाने के लिए उनकी टीम को जद्दोजेहद करनी पड़ी.

अक्षय कहते हैं कि पानी के ऊपर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी यह सारा दृश्य मॉनिटर पर देख रही थीं.

वह कहते हैं कि 'ब्लू' भारत की पहली फ़िल्म है जिसकी शूटिंग पानी के अंदर की गई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X